निकाय चुनाव के लिए कल शाम तक हो जाएगी भाजपाअधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा ।

By: prabhatchingari

On: Thursday, December 26, 2024 10:29 PM

Google News
Follow Us
------

देहरादून । भाजपा शुक्रवार शाम तक निकाय चुनाव को लेकर पार्टी के सभी अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने वाली है। जिसमें मातृ शक्ति के आरक्षण से भी अधिक महिलाओं को मौका दिया जायेगा।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि दो दिन की चर्चा के बाद अब तक पार्टी ने सभी निकाय सीटों के लिए नामों का पैनल तैयार कर लिया है। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के सभी नामों पर अंतिम निर्णय लेने के अतिरिक्त निगम महापौर के नामों को संस्तुति के लिए केंद्रीय नेतृत्व के पास जाना है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि कल शाम तक सभी नाम केंद्र से हमारे पास पहुंच जाएंगे। इसके बाद निगमों के साथ पालिका अध्यक्षों एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के सभी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। जहां तक सवाल है पार्षदों, सभासदों और वार्ड मेंबर का तो उन पर भी लगभग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लिहाजा उनके अधिकांश नामों की घोषणा भी शुक्रवार तक हो जाएगी।
महिलाओं को प्रतिनिधित्व के सवाल पर उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति का आशीर्वाद हमेशा भारतीय जनता पार्टी को मिलता रहा है। हमारी केंद्र की मोदी और राज्य की धामी सरकार ने महिला हित में शानदार काम किए हैं। हमारा सौभाग्य है कि पार्टी में महिला आरक्षित सीटों से अलग भी कई सामान्य सीटों पर मातृ शक्ति के नाम पर विचार हो रहा है। लिहाजा जब प्रत्याशियों की अंतिम सूची सामने आएगी तो महिला उम्मीदवारों की संख्या, उनको दिए 33 फीसदी अधिकार से भी अधिक नजर आयेंगी।

उम्मीदवारों की अधिकता और नए शामिल दावेदारों के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि क्योंकि हम जीतने वाले दल है। लिहाजा हमारे यहां प्रत्याशियों की संख्या अधिक होना लाजमी है और यह शुभ संकेत भी है। वरना कई दल तो ऐसे हैं जिनको तो उम्मीदवार भी नहीं मिल रहे है। जहां तक सवाल है नए पुराने दावेदारों का तो, पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता, जनता में लोकप्रियता के साथ जीत की संभावनाओं को भी आंका जाएगा। बेहद खुशी की बात है कि अब तक सभी तय प्रक्रियाओं के अनुसार ही हमने नामों को तय किया है। जिसे सर्वसम्मति के साथ सार्वजनिक करने के बाद सभी एकजुटता से उसे जिताने में जुट जायेंगे।

Static 1 Static 1

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment