Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

ब्राह्मण समाज महासंघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने महंत कृष्णागिरी से लिया आशीर्वाद

देहरादून, ब्राह्मण समाज महासंघ, उत्तराखंड की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने आज पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय में महासंघ के मुख्य संयोजक एवं टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री 108 महंत कृष्णागिरी जी महाराज जी के श्री चरणों में शुभाशीर्वाद प्राप्त किया।

सर्वप्रथम महासंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंडित रामप्रसाद गौतम जी ने महंत कृष्णागिरी जी को अंगवस्त्र पहनाकर बुके प्रदान की।

तत्पश्चात महासंघ के महासचिव डॉ.वी.डी.शर्मा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का परिचय महाराज जी से कराया। डॉ. शर्मा ने बताया कि महाराज जी को समूचे सदन ने एकमत होकर महासंघ का मुख्य संयोजक घोषित किया। महासंघ की पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

महंत कृष्णागिरी जी महाराज ने समूची कार्यकारिणी को शुभाशीर्वाद देते हुए कहा कि महासंघ ब्राह्मण समाज के उत्थान के साथ सर्व समाज के कल्याण हेतु कार्य करे। समय समय पर देश, धर्म धर्म व अध्यात्म के प्रति उल्लेखनीय भूमिका का निर्वाह करेगा। इसी आशा आप लोगों से रहेगी। महासंघ अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि वे उनके सुझाव के अनुरूप कार्य करेंगे।

इस अवसर पर महासंघ के मुख्य संयोजक एस पी पाठक, संरक्षक पंडित लालचंद शर्मा, थानेश्वर उपाध्याय, शशि शर्मा, मनमोहन शर्मा, उपाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष, विधि सचिव एस.एन.उपाध्याय आदि मौजूद थे।

Related posts

अर्बन कोऑपरेटिव बैंक क्षेत्र डिजिटल बदलाव के लिए तैयार, समावेशी विकास की ओर बढ़ता कदम

cradmin

चारधाम यात्रा के दौरान खाद्य सुरक्षा पर धामी सरकार सख्त…

prabhatchingari

इंडियाफर्स्ट लाइफ ने उत्तराखंड के देहरादून में प्रारंभ की एजेंसी शाखा 

cradmin

मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड के तहत मीडिया च्वाइस उप प्रतियोगिता हुई आयोजित

prabhatchingari

शीतकालीन यात्रा से जुड़ने का पक्का था इरादा, जता दी थी पहले ही इच्छा

prabhatchingari

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ*

prabhatchingari

Leave a Comment