---Advertisement---

उखीमठ से केदारनाथ को चली आस्था की डोली, गूंजे “जय बाबा केदार” के जयकारे

By: cradmin

On: Sunday, April 19, 2026 10:07 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

रुद्रप्रयाग ,शीतकालीन गद्दी स्थल उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर से भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली आज विधि-विधान के साथ केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गई। डोली यात्रा के शुभारंभ के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के जयकारों के साथ डोली को विदा किया। पूरा ओंकारेश्वर मंदिर परिसर “जय बाबा केदार” के उद्घोष से गूंज उठा। इस दौरान स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा व्यवस्थाएं भी चाक-चौबंद रखी गईं।
गौरतलब है कि भगवान केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा का एक प्रमुख अध्याय भी शुरू हो जाएगा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment