Advertisement

ज्योतिर्मठ से लापता महिला को पुलिस ने चंडीगढ़ से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, June 10, 2025 5:04 PM

Google News
Follow Us
------

ज्योतिर्मठ से लापता महिला को चमोली पुलिस ने चंडीगढ़ से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
6 मई को कोतवाली ज्योतिर्मठ में एक स्थानीय निवासी द्वारा अपनी पत्नी के घर से बिना बताए कहीं चले जाने और काफी तलाश के बाद भी न मिलने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था। मामला महिला से संबंधित होने के कारण उच्चाधिकारियों ने इसका गंभीरता से संज्ञान लिया और कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस को तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर गुमशुदा की तलाश हेतु एक विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए।
गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा महिला के पम्पलेट आदि छपवाकर डीसीआरबी (जिला अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) और एससीआरबी (राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) के माध्यम से विभिन्न जिलों व राज्यों को प्रेषित किए गए। इसके साथ ही सर्विलांस की मदद ली गई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी महिला की तलाश के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। हालांकि, इन शुरुआती प्रयासों से गुमशुदा महिला के संबंध में कोई ठोस या लाभप्रद सूचना प्राप्त नहीं हो पाई।
विवेचना के दौरान लगभग दो माह बाद प्रकाश में आया कि 24 मई को एक अज्ञात मोबाइल नम्बर से गुमशुदा के पति के नम्बर पर एक कॉल आई थी, लेकिन सामने से किसी के द्वारा कोई बात नहीं की गई। पुलिस ने इस कॉल को संदिग्ध मानते हुए छानबीन शुरू की। विवेचक द्वारा उक्त नम्बर के संबंध में सर्विलांस सेल की टीम की सहायता से लोकेशन और अन्य जानकारी प्राप्त की गई, जिससे पता चला कि उक्त मोबाइल नम्बर चंडीगढ़ का है।
पुलिस टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए उक्त नम्बर से किसी भी प्रकार का सीधा संपर्क नहीं बनाया। इसके बजाय, पूरी तैयारी के साथ, पुलिस टीम सीधे चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। चंडीगढ़ पहुंचकर, सर्विलांस से प्राप्त पते पर पुलिस पूछताछ में पता चला कि इस घर में गुमशुदा महिला की बुआ रहती है, और गुमशुदा महिला विगत लगभग तीन माह से यही रह रही है। इसके बाद पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला से पूछताछ की गई तो महिला ने बताया कि घर में लड़ाई झगडे होने के कारण वह बिना बताए घर छोड़कर यहां आ गई थी।
जिसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा महिला को चंडीगढ़ से सकुशल बरामद कर 09 जूनको कोतवाली ज्योतिर्मठ वापस लाया गया। कोतवाली में आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत, महिला को सकुशल उनके पति के सुपुर्द कर दिया गया।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment