Prabhat Chingari
अपराध

पुलिस की तत्परता ने, घर से नाराज होकर निकले युवक को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द……

*कर्णप्रयाग पुलिस की तत्परता ने अनहोनी की आशंका को टाला, घर से नाराज होकर निकले युवक को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
20 अप्रैल को कोतवाली कर्णप्रयाग में वादी राकेश चंद्र कंडवाल पुत्र रामप्रसाद कंडवाल थाना थराली चमोली द्वारा सूचना दी गई कि उनके जीजा जी अनिल सती पुत्र किशन दत्त सती निवासी थाना थराली चमोली उम्र 41वर्ष घर से नाराज होकर ऋषिकेश के लिए निकले थे, वह अंतिम बार कर्णप्रयाग बाजार में दिखे हैं। उसके बाद उनके द्वारा अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया गया है, जिस आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग पर गुमशुदा के संबंध में गुमशुदगी पंजीकृत की गई। गुमशुदा की तलाश पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु कर्णप्रयाग मार्केट के लगे नगर पालिका व प्राइवेट दुकानों के लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तथा एसओजी चमोली के माध्यम से गुमशुदा के मोबाइल नंबर की लगातार लोकेशन ली गई, तथा कॉल डिटेल का अवलोकन किया गया।
कल गुमशुदा को कर्णप्रयाग में स्थित श्मशान घाट के पास अलकनंदा नदी के किनारे से सकुशल बरामद किया गया। गुमशुदा की उसके परिवार जनों के काउंसलिंग की गई व बाद काउंसलिंग के गुमशुदा को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनो द्वारा चमोली पुलिस का सह्दय धन्यवाद किया गया।

Related posts

दून फायरिंग गैंग का पर्दाफाश, तीन शूटर सलाखों के पीछे

cradmin

नाबालिग को मुनि की रेती से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

prabhatchingari

पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से बेटे के पार्टनरों द्वारा घर पर कब्जे का प्रयास : वरिष्ठ नागरिक

cradmin

लंबित अभियोगों व शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर दिया बल

cradmin

सस्पेंस और थ्रिल से रूबरू करेगा देहरादून का क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल

cradmin

दून में पुलिस की बड़ी रेड: सुबह से चला जबरदस्त चेकिंग ड्राइव, 5 हजार लोग और 2600 वाहन जांचे

cradmin

Leave a Comment