Prabhat Chingari
Uncategorized

भारतीय संविधान की आत्मा आज भी अविचल—ग्राफिक एरा में संविधान दिवस पर विशेष सत्र

 

 

देहरादून, ग्राफिक एरा में छात्रों को संवैधानिक मूल्यों की समझ और कानून के प्रति जागरूकता को अभिव्यक्त किया गया।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में 76वें संविधान दिवस के अवसर पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए अतिरिक्त सिविल जज श्रीमती ममता पंत ने कहा कि पिछले 76 वर्षों में संविधान में 106 संशोधन हुए हैं, लेकिन इसके बाद भी संविधान की आत्मा, सिद्धांत और राष्ट्र को एक बनाए रखने की शक्ति अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की सबसे बड़ी खूबी है की वह समय के साथ बदलते हुए हालातों के अनुसार खुद को ढाल लेता है और आज भी उसकी मूल भावना वैसी ही है। श्रीमती पंत ने डा. भीमराव अंबेडकर के दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि संविधान निर्माता की सोच ने भारत की लोकतांत्रिक राह तय की है।

सत्र में कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि संविधान सिर्फ शासन का ढांचा नहीं बल्कि भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय देश के भविष्य को तैयार करते हैं और छात्रों में नैतिकता संवैधानिक जागरूकता और देशहित की भावना विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

सत्र का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ ने किया। सत्र में कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, डीन स्कूल ऑफ लॉ डा. डेजी़ एलेक्जेंडर, डीन स्कूल ऑफ डिजाइन डा. सौरभ कुमार, डा. वी. पी. उनियाल समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्र शामिल रहे। सत्र का संचालन अपराजिता कुमार ने किया।

Related posts

दून के एक बड़े बिल्डर द्वारा आत्महत्या किए जाने के प्रकरण में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

prabhatchingari

कमांडेंट SDRF ने वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में ली मासिक सम्मेलन, दिए दिशानिर्देश

prabhatchingari

तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में कॉन्फ्लुएंस 2024 का हुआ आयोजन

prabhatchingari

पहाड़ और मैदान में रहने वालों को मिलेगा मूल निवास 1950 का लाभ

prabhatchingari

तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे किए घोषित

prabhatchingari

संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, व तनाव प्रबंधन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें- डॉ. रोहित साने

prabhatchingari

Leave a Comment