Prabhat Chingari
उत्तराखंड

प्रदेश सरकार ने जारी किया 44 करोड़ से ज्यादा का बजट

देहरादून, प्रदेश के राशन विक्रेताओं के लिए खुशखबरी है। कोविड के समय से रुके हुए उनके लाभांश का भुगतान जल्द होने जा रहा है । सोमवार को शासन स्तर से इसके लिए 44 करोड रुपए से ज्यादा की धनराशि जारी कर दी गई है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा आत्मनिर्भर भारत योजनान्तर्गत आवंटित खाद्यान्न पर अन्तर्राज्यीय परिवहन, लदाई धराई तथा सस्ता गल्ला विक्रेताओं के अतिरिक्त लाभांश की धनराशि का भुगतान नहीं हो पाया था। इसके लिए प्रदेश के राशन विक्रेता कई बार यह मांग उठा चुके थे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि हाल ही में हमने राशन विक्रेता प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके उन्हें जल्द इस लाभांश के भुगतान का भरोसा दिलाया था।
उन्होंने बताया कि भुगतान के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य आकस्मिकता निधि से 44,46,21,737.00 की स्वीकृति मिल गई है। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को जल्द ही बकाया लाभांश के भुगतान करने के निर्देश दे दिए
हैं।

Related posts

नारी 2025 एक एकेडमिक रिपोर्ट, सवालों के घेरे में आयी राष्ट्रीय वार्षिक रिपोर्ट और सूचकांक (एनएआरआई) 2025

cradmin

ईआरसीपी की मदद से मणिपाल अस्पताल ने लिखी जीवन बचाने की नई कहानी

cradmin

श्री केदारनाथ धाम दर्शन‌ को पहुंचे थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी

cradmin

धामी केबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण फैसले,आपदा प्रबंधन को लेकर डीएम की वित्तीय शक्ति बढ़ाकर की 1 करोड़ और कमिश्नर की 5 करोड़

prabhatchingari

स्व. जगमोहन सेठी स्मृति संगोष्ठी व सम्मान, हर वर्ष होगा उत्त्कृष्ट पत्रकार का चयन

cradmin

दून की पोषण विशेषज्ञ रूपा सोनी मिलेट्स पर करेंगी अपनी पहली किताब का विमोचन*

prabhatchingari

Leave a Comment