Prabhat Chingari
दुर्घटना

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में निर्माणाधीन स्टील गार्डर पुल टूटकर तिनके की तरह ज़मीन पर बिखर गया

*बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में निर्माणाधीन स्टील गार्डर पुल टूटकर तिनके की तरह ज़मीन पर बिखर गया*
(प्रदीप लखेड़ा)
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में निर्माणाधीन स्टील गार्डर पुल टूटकर तिनके की तरह ज़मीन पर बिखर गया।ऑल वैदर सड़क परियोजना के तहत इस पुल का निर्माण किया जा रहा था,पहले भी इस पुल के एबेडमेंड निर्माण के दौरान पुल की सैटरिंग गिरने से कुछ मजदूरो की सैटरिंग के नीचे दबने से मौत हो गई थी।
अभी पुल टूटने के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं।प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ आज पुल पर कोई मजदूर काम नहीं कर रहें थे,बाक़ी दिनों पुल पर 25 से 30 मज़दूर काम करते थे।यही वजह रही कि पुल टूटते वक्त बड़ी दुर्घटना होने से टल गई,साथ की कई मजदूरो की जान बच गई।बता दें कि पहले निर्माण के दौरान इस पुल की सैटरिंग टूटने से कुछ मजदूरो की दबने से मौत हो गई थी,जिसके बाद पुल निर्माण करवा रहें प्रोजेक्ट मैनेजर को जेल की हवा खानी पड़ी थी,अब एक बार फिर दुबारा पुल टूटने से निर्माणदायी संस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गये हैं।

Related posts

आशारोड़ी में कार ट्राले से टकराई, चार लोगों की मौत

cradmin

राजपुर में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरा वाहन, दो सुरक्षित, एक की तलाश जारी

cradmin

धराली आपदा पर सरकार कठघरे में, कोठियाल के खुलासों के बाद कांग्रेस 4 दिसंबर को करेगी जमीनी हकीकत की पड़ताल

cradmin

स्कूल के रास्ते में भालू का आतंक, गोपेश्वर में छात्राओं पर हमला

cradmin

त्रिजुगीनारायण के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन…

prabhatchingari

चारधाम यात्रा 2026: आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन अलर्ट, 10 अप्रैल को मॉक ड्रिल

cradmin

Leave a Comment