---Advertisement---

धर्मांतरण के गिरोह से बचाई गई पीड़िता ने समाज से की सतर्क रहने की अपील

By: Naveen Joshi

On: Saturday, July 26, 2025 6:49 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून,
धर्मांतरण के एक गहरे षड्यंत्र का शिकार बन चुकी देहरादून की एक युवती को समय रहते बचा लिया गया। बताया गया है कि उक्त युवती को तथाकथित छांगुर बाबा के गिरोह द्वारा बहला-फुसलाकर धर्मांतरण के लिए मजबूर किया जा रहा था। धर्मांतरण के पश्चात उसका नाम बदलकर “मरियम” रख दिया गया था, और उसकी शादी एक कट्टरपंथी अबु रहमान से कराए जाने की योजना थी, जो पहले ही तीन निकाह कर चुका है।

गिरोह के इरादे इतने गहरे थे कि पीड़िता का मोबाइल तोड़ने और उसे शहर से भगा ले जाने की पूरी योजना तैयार कर ली गई थी। लेकिन आखिरी समय में युवती ने मोबाइल तोड़ने से इनकार कर दिया, जिससे उसे बचाया जा सका। धर्मांतरण के जाल से मुक्त हुई युवती “मरियम” ने अब समाज के नाम एक अपील जारी की है। उसने कहा, “कृपया ऐसे किसी भी लालच, बहकावे या भावनात्मक जाल में न आएँ। अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें, विशेष रूप से नाबालिगों को इन गतिविधियों से दूर रखें। ये गिरोह सोशल मीडिया के ज़रिए संपर्क साधते हैं, अतः इंटरनेट के उपयोग को लेकर भी सतर्कता बरतें।”पीड़िता की यह अपील समाज में धर्मांतरण के बढ़ते खतरे के प्रति एक चेतावनी है। प्रशासन और समाजसेवियों ने युवती के साहस की सराहना की है और ऐसे मामलों को लेकर सख़्ती बरतने की आवश्यकता पर बल दिया है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment