---Advertisement---

गौचर नगर क्षेत्र की एव नगर क्षेत्र से जुडे गांवों की समस्याओं के निदान के लिए आठवें दिन भी ग्रामीण धरना स्थल पर डटे रहे

By: prabhatchingari

On: Saturday, August 24, 2024 4:07 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

*गौचर नगर क्षेत्र की एव नगर क्षेत्र से जुडे गांवों की समस्याओं के निदान के लिए आठवें दिन भी ग्रामीण धरना स्थल पर डटे रहे*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
गौचर नगर क्षेत्र की एंव नगर क्षेत्र गौचर से जुडे़ गांवों रानीगढ पट्टी,सारी, बिजराकोट, दशजूला क्षेत्र,रानौ,क्वीठी,काण्डा,तोली,गैलुग,बमोथ,सूगी,करछूना,कुमेडा,गडूना, सरमोला,आदि की समस्याओं के निराकरण हेतु 16 सूत्रीय मागों को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी गौचर के नेतृत्व में चल रहे आन्दोलन आठवें दिन में प्रवेश कर गया लेकिन शासन प्रशासन की ओर से आन्दोलन कारियों की सुध लेने कोई नही आया। बक्ताओं का कहना है कि पूर्ववर्ती उत्तराखण्ड कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गौचर अस्पताल का उच्चीकरण अति प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रुप में उच्चीकरण किया लेकिन प्रदेश में सरकार के बदलने के तुरन्त बाद भाजपा सरकार ने फिर से गौचर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को फिर अति प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाया गया और कुछ समय बाद प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री गौचर मेले में उच्चीकरण की घोषणा करते हैं लेकिन आगे कोई काम नही होता केवल व केवल कोरी घोषणा से नगर क्षेत्र गौचर और गौचर से लगे ग्रामीण अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है।
दूसरी ओर गौचर में बनी हवाई के दोनों रास्ते व मां कालिका मन्दिर से पलसारी आम तक भूमिगत रास्ते की मांग यहाँ के काश्तकार कहीं बार चुके इस रास्तों के ना होने से यहाँ के किसानों एव आम नागरिकों को कही दूरी तय करनी पड रही है। दूसरी ओर गौचर हेलीपेड एव राष्ट्रीय राजमार्ग के पानी का सही निकासी एव नालियों न होने के कारण गौचर गौचर के साकेतनगर बन्दरखण्ड,भट्टनगर नैल,वार्ड 6 घलीबैण्ड मुख्य बाजार में वर्षा के समय जलभराव व टूट फूट की समस्या उत्पन्न हो जाती है । जिससे लोगों का अपने घरों में रहना दूबर हो जाता है वक्ताओं का कहना है कि जब तक इन सभी मांगो पर ठोस कार्यवाही नही हो जाती है तब तक हमारा आन्दोलन चलता रहेगा आगे आन्दोलन कारियों की मांग है कि नगर क्षेत्र गौचर एव नगर क्षेत्र गौचर से जुडे सभी गांवों की 16 सूत्रीय मांगों का निराकरण किया जाये।
आज क्रमिक धरना प्रदर्शन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार, रुद्रप्रयाग जिले के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर बिष्ट जिला प्रवक्ता अर्जुन नेगी, पूर्व सभासद ताजबर कनावासी, मंजू खत्री, अनीता चौहान, सूबेदार जीत सिंह बिष्ट, कैप्टन प्रताप सिह खत्री,सूबेदार राजेन्द्र सिंह नेगी, भरत सिह नेगी, गजपाल सिंह नेगी,भगत कण्डारी,भरत सिंह नेगी ,सूर सिंह नेगी, ,मण्डल अध्यक्ष जगदीश कनवासी, नगर महामंत्री महावीर नेगी,गजपाल लाल,बिजयराज ,पंकज नेगी, नगर उपाध्यक्ष सन्तोष कोहली, उमराव सिंह नेगी, बच्ची लाल ,जिला महामंत्री हरीश नयाल,जिला महामंत्री अजय किशोर भण्डारी, सन्तोष कुमार, एस सी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष एम एल राज ,राजकुमार ,पूर्व मण्डी समिति के अध्यक्ष सन्दीप नेगी चन्द्र सिंह चौहान ,बैसाखू लाल जिला महामंत्री हरीश कुमार मोहन लाल,भूपेन्द्र सिंह नेगी,पंकज नेगी आदि उपस्थित रहे।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment