Prabhat Chingari
उत्तराखंड

प्रशांत रावत के इसरो में वैज्ञानिक बनने पर गांव में खुशी की लहर

*चमोली जिले के प्रशांत रावत के इसरो में वैज्ञानिक बनने पर परिवार के साथ पूरे गांव में खुशी की लहर*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जनपद के युवा प्रशांत रावत का चयन इसरो में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। वह अपने गांव के पहले युवा हैं जो इस पद पर पहुंचे हैं। उनकी सफलता से परिवार के साथ पूरे गांव में खुशी की लहर है।
चमोली जिले के सोनला (बोली) तहसील चमोली के मूल निवासी प्रशांत रावत वर्तमान में लोनिवि गोपेश्वर में सहायक अभियंता के पद पर तैनात हैं। प्रशांत की 12वीं तक की पढ़ाई श्रीगुरुराम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर से हुई। इसके बाद एनआईटी श्रीनगर से उन्होंने बीटेक किया।
प्रशांत के पिता जगदीश सिंह रावत वर्तमान में सचिव उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग देहरादून के पद पर तैनात हैं जबकि मां सुधा रावत गृहणी हैं। प्रशांत अपने प्रेरणा स्रोत माता-पिता के साथ ताऊ यशवीर सिंह रावत, मामा प्रोफेसर एनआईटी डॉ. मानवेंद्र सिंह खत्री व शिक्षकों को मानते हैं। प्रशांत इससे पहले भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर चुके हैं।

Related posts

डब्ल्यूआईसी इंडिया ने कारगिल विजय दिवस पर चर्चा सत्र किया आयोजित

prabhatchingari

शारदा पीठाधीश्वर जगद्‌गुरू शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम जी महाराज द्वारा पैन इंडिया फिल्म ‘फायर वारियर्स’ के गीत ‘भागीरथों पुनः उठो’ का विमोचन किया गया।

prabhatchingari

विंटर कार्निवल का रंगारंग आगाज़, विधायक खजान दास ने किया शुभारंभ

cradmin

आपदा पीड़ितों की मदद को पहुंचा ग्राफिक एरा

cradmin

मुख्यमंत्री ने आबकारी विभाग के अन्तर्गत चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

prabhatchingari

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में 10 बीआईएस स्टूडेंट चैप्टर्स और बीआईएस कॉर्नर का शुभारंभ

cradmin

Leave a Comment