Prabhat Chingari
राजनीती

प्रदेश में हर और हाहाकार और मुख्यमंत्री जम्मू कश्मीर जाने की फिराक में :- रविंद्र

देहरादून । आज वरिष्ठ समाज सेवी एवं पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने आज एक बयान जारी करते हुए प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी पर आरोप लगाया कि जहां एक और प्रदेश में ऐसी हालत है कि प्रदेश के मुखिया को कोई कठोर कदम उठाने चाहिए और हालातो को कंट्रोल करना चाहिए वह प्रदेश छोड़कर भागने की तैयारी में है।
उन्होंने कहा जहां प्रदेश इस वक्त राजनीतिक तौर से सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है और प्रदेश को इस वक्त उनकी जरूरत है वे चुनाव के प्रचार के लिए प्रवास करने जम्मू कश्मीर जा रहे हैं।

रविंद्र सिंह आनंद ने आरोप लगाते हुए कहा की इस वक्त भू माफिया ,शराब माफिया, निर्माण माफिया प्रदेश पर हावी है , क्राइम रेट अपने चरम पर है, हर तरह के अपराध में बढ़ोतरी हो रही है , हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है, उन्होंने ऋषिकेश में पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले का हवाला भी दिया और कहा ऐसे में प्रदेश के मुखिया को प्रदेश की चिंता ना ही कर चुनाव की चिंता है। मुख्यमंत्री को जम्मू कश्मीर में चुनाव किस तरह से होंगे और अपनी भागीदारी वहां पर कैसे निभाई जानी है , ऐसे में दिखाई देता है कि प्रदेश के मुखिया को प्रदेश की कितनी चिंता है कि वह प्रदेश को छोड़कर तीन दिन के प्रवास के लिए जम्मू कश्मीर जा रहे हैं ऐसे समय पर जहां उनको अपने मंत्रिमंडल से बात कर बैठक कर इन सब चीजों पर लगाम लगाने की योजनाएं बननी चाहिए इस पर काम करना चाहिए वे यह सब ना कर जम्मू कश्मीर के चुनाव पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं । ऐसे में एक आम नागरिक होने के नाते जब हम ही ठगा सा महसूस कर रहे हैं तो इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश की जनता कितना ठगा हुआ महसूस कर रही होगी ।

Related posts

दशोली मंडल की लाभार्थी संपर्क कार्यशाला आज भाजपा जिला कार्यालय गोपेश्वर में सम्पन्न

prabhatchingari

*क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण*

prabhatchingari

कैबिनेट मंत्री महाराज छत्तीसगढ़ में भरेंगे चुनावी हूंकार*

prabhatchingari

जल्द कराए जाएं मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस

prabhatchingari

अंकिता, अग्निपथ और उत्तराखंड की अस्मिता पर केंद्रित हो चुका चुनाव : राजीव महर्षि

prabhatchingari

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी में सैकड़ों लोग विभिन्न राजनीतिक पार्टियों व संगठनों का दामन छोड़कर पार्टी में शामिल

prabhatchingari

Leave a Comment