Advertisement

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा

By: Naveen Joshi

On: Friday, May 29, 2026 8:04 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, उत्तराखण्ड प्रदेश की पूर्व निर्धारित महत्वपूर्ण बैठक  अरण्य विकास भवन, 73 नेहरू रोड, डालनवाला, देहरादून में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष  सूर्य प्रकाश राणाकोटी ने की, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री  नन्दलाल जोशी द्वारा किया गया। बैठक में राज्य के विभिन्न निगमों एवं प्राधिकरणों में कार्यरत कर्मचारियों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों, वेतन विसंगतियों तथा कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। महासंघ ने राज्य निगमों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए ₹25 लाख ग्रेज्युटी लागू किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की यह लंबे समय से लंबित मांग है, जिसे सरकार को शीघ्र पूरा करना चाहिए, ताकि सेवा निवृत्ति के समय कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

बैठक में यह मुद्दा भी गंभीरता से उठाया गया कि उत्तराखण्ड सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्मिकों को शिथलीकरण का लाभ दिया जा रहा है, जबकि निगमों एवं प्राधिकरणों के कर्मचारी इससे वंचित हैं। महासंघ ने मांग की कि राज्य सरकार के कर्मचारियों की भांति निगमों एवं प्राधिकरणों में कार्यरत कर्मचारियों को भी समान रूप से शिथलीकरण का लाभ प्रदान किया जाए। इस संबंध में प्रस्ताव पारित करते हुए शासन स्तर पर सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई।

वन विकास निगम के स्केलर कर्मचारियों के वेतनमान संशोधन की उठी मांग

बैठक में उत्तराखण्ड वन विकास निगम में कार्यरत स्केलर वर्ग के कर्मचारियों की वेतन विसंगति का मामला भी प्रमुखता से उठाया गया। महासंघ ने वर्तमान वेतनमान ₹19900-63200, लेवल-2, ग्रेड वेतन ₹1900 को संशोधित कर ₹21700-69100, लेवल-3, ग्रेड वेतन ₹2000 किए जाने का प्रस्ताव पारित किया। पदाधिकारियों ने कहा कि स्केलर वर्ग के कर्मचारी कठिन एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करते हैं, इसलिए उनके कार्य के अनुरूप उचित वेतनमान दिया जाना आवश्यक है।

महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि उपरोक्त सभी मांगों के संबंध में शीघ्र ही सचिवालय स्तर पर शासन से वार्ता की जाएगी तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में  प्रेम सिंह चौहान,  सुन्दराम टमटा,  कुनाल शर्मा,  महेन्द्र सिंह गैड़ा,  केदार सिंह चौहान,  गिरीश प्रसाद जोशी,  देवीराम सेमवाल,  चतर सिंह,  कीरत सिंह नेगी,  सुरेन्द्र कुमार,  सुनील पुण्डीर,  दलीप सिंह रावत,  रणजीत सिंह रावत,  प्रभात बंसल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 21, 2026

August 17, 2026

August 15, 2026

August 11, 2026

August 4, 2026

August 2, 2026

Leave a Comment