Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री धामी का सख्त रुख…

 

देहरादून,
उत्तराखंड सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए स्पष्ट संदेश दे दिया है कि राज्य में भ्रष्टाचारियों के लिए कोई जगह नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त रुख और “जीरो टॉलरेंस” की नीति का असर राज्य की सतर्कता (विजिलेंस) विभाग की कार्रवाई में स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने विजिलेंस को बिना किसी दबाव के कार्रवाई की पूरी छूट दी है, जिसके परिणामस्वरूप बीते चार वर्षों में विभाग ने भ्रष्टाचार के 82 मामलों में सक्रिय कार्रवाई करते हुए 94 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 13 राजपत्रित अधिकारी भी शामिल हैं।

विजिलेंस विभाग को बीते चार वर्षों में कुल 125 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 18 मामलों में सामान्य जांच, 25 मामलों में खुली जांच तथा 82 मामलों में ट्रैप कार्रवाई की गई। खास बात यह है कि इन कार्रवाइयों के परिणामस्वरूप विजिलेंस ने 71 प्रतिशत मामलों में ठोस साक्ष्यों और प्रभावी पैरवी के बल पर दोषियों को कोर्ट से सजा दिलाने में सफलता प्राप्त की है।

राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर सख्ती की नीति को और प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से सतर्कता विभाग ने टोल-फ्री नंबर 1064 भी जारी किया है, ताकि आम जनता आसानी से भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सके।

मुख्यमंत्री धामी का यह कड़ा रुख स्पष्ट करता है कि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

सपनों और सेल्फी से भरा पहला दिन ग्राफिक एरा में बीटेक इंडक्शन प्रोग्राम शुरू

cradmin

नशा तस्करों के विरुद्ध जारी दून पुलिस का एक्शन

cradmin

सेवा सप्ताह के तहत छात्र–छात्राओं को मिला स्नेह और संबल

cradmin

भू बैकुण्ठ बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले

prabhatchingari

मनीष खंडूरी ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

prabhatchingari

उत्तराखण्ड में बना है व्यापार, विकास और विश्वास का वातावरण : मुख्यमंत्री*

prabhatchingari

Leave a Comment