Advertisement

आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी

By: Naveen Joshi

On: Saturday, May 30, 2026 11:24 AM

Google News
Follow Us

देहरादून, । मौसम विभाग ने देहरादून एवं उत्तरकाशी जनपद के कुछ क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 30 मई 2026 को प्रातः 10:31 बजे से दोपहर 1:29 बजे तक इन क्षेत्रों में मौसम के अचानक खराब होने की संभावना है।

जारी पूर्वानुमान के अनुसार मसूरी, चकराता, विकासनगर, चिन्यालीसौड़, हनोल, मोरी, जखोल, हर्षिल, नागा, नेलांग, सांकरी तथा आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं गिरने, तेज हवाएं चलने तथा तूफानी गतिविधियां होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों, यात्रियों तथा पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन करने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया गया है।

प्रशासन एवं संबंधित विभागों को संभावित मौसमीय गतिविधियों को देखते हुए आवश्यक सावधानी एवं सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 21, 2026

August 17, 2026

August 15, 2026

August 11, 2026

August 4, 2026

August 2, 2026

Leave a Comment