देहरादून। आज दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। आज अष्टमी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र और ब्रह्म योग का शुभ संयोग बन रहा है। साथ ही मदर्स डे, दादूदयाल पुण्य दिवस और पंचक प्रारंभ होने के कारण दिन का महत्व और बढ़ गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज वृषभ, सिंह और धनु राशि वालों को धन लाभ के योग बन रहे हैं, जबकि कुंभ और मीन राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। कर्क राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं।
पंचांग दिन : रविवार, विक्रम संवत् : 2083, शक संवत् : 1948, अयन : उत्तरायण, ऋतु : ग्रीष्म ऋतु, मास : प्रथम ज्येष्ठ (शुद्ध), पक्ष : कृष्ण पक्ष, तिथि : अष्टमी तिथि दोपहर 3:07 बजे तक, इसके बाद नवमी, नक्षत्र : धनिष्ठा रात्रि 12:50 बजे तक, फिर शतभिषा, योग : ब्रह्म योग रात्रि 2:09 बजे तक, इसके बाद ऐन्द्र योग, करण : कौलव करण दोपहर 3:07 बजे तक, फिर तैतिल करण
चंद्रमा की स्थिति, चंद्रमा दोपहर 12:13 बजे तक मकर राशि में रहेंगे, इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।
राहुकाल और दिशा शूल,आज राहुकाल शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।, आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा। पश्चिम दिशा में यात्रा करने से पहले शुद्ध घी, खीर या शिखरन का सेवन शुभ माना गया है।
विशेष योग और पर्व, आज मदर्स डे, पंचक प्रारंभ, मेला चनानी माताजी और त्रिलोकनाथ अष्टमी का विशेष संयोग बन रहा है। धनिष्ठा नक्षत्र में विवाह मुहूर्त भी शुभ माना गया है।
राशिफल
मेष ,पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। व्यापार और नौकरी में सफलता के योग हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
वृषभ ,अचानक धन लाभ के संकेत हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन ,कार्यस्थल पर व्यस्तता बनी रहेगी। करीबी मित्र की मदद से नए कार्यों की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कर्क ,काम का दबाव अधिक रहेगा और थकान महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। परिवार के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा।
सिंह ,व्यापार में लाभ और सामाजिक सम्मान मिलने के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।
कन्या , कार्यस्थल पर तालमेल बेहतर रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी दे सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
तुला ,स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। किसी बड़े फैसले से पहले सोच-विचार जरूर करें। संपत्ति खरीदने के योग हैं।
वृश्चिक , रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां कम होंगी। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है।
धनु ,उन्नति और धन लाभ के संकेत हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने की संभावना है।
मकर,नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा। सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
कुंभ , कार्यक्षेत्र में तनाव और दबाव बढ़ सकता है। वाद-विवाद से बचें और किसी पर जल्द भरोसा न करें। योजनाओं को गोपनीय रखना लाभदायक रहेगा।
मीन , दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। व्यापार में मंदी चिंता बढ़ा सकती है, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।



