, ,

आज का राशिफल: वृष से मीन तक कई राशियों को लाभ, तरक्की और शुभ समाचार के योग

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, January 14, 2026 5:30 AM

Google News
Follow Us
------

देहरादून, दिनांक व वार:बुधवार, 14 जनवरी 2026, विक्रम संवत – 2082, शक संवत – 1947, ऋतु – शिशिर, माघ मास, कृष्ण पक्ष, तिथि : एकादशी तिथि रात्रि 5:53 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि प्रारंभ होगी।, नक्षत्र – अनुराधा नक्षत्र रात्रि 3:04 बजे तक, तत्पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र।,योग – गंड योग रात्रि 7:56 बजे तक, इसके बाद वृद्धि योग, करण – बालव करण रात्रि 5:53 बजे तक, इसके बाद कौलव करण।, विशिष्ट योग, सर्वार्थसिद्धि एवं अमृत सिद्धि योग सूर्योदय से रात्रि 3:04 बजे तक रहेगा।, राजयोग रात्रि 5:53 बजे से रात्रि 3:04 बजे तक बन रहा है।लाभ व अमृत चौघड़िया – सूर्योदय से 9:59 बजे तक।, शुभ चौघड़िया – 11:17 बजे से 12:36 बजे तक।, चर चौघड़िया – 3:13 बजे से 4:31 बजे तक।, लाभ चौघड़िया – 4:31 बजे से सूर्यास्त तक।, राहुकाल – दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक।, दिशा शूल : उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा। आज उत्तर दिशा की यात्रा से बचें। यात्रा आवश्यक हो तो गणेश जी का ध्यान कर लड्डू का प्रसाद अर्पित कर सेवन करने के बाद यात्रा करें।, व्रत व पर्व विशेष : माघ संक्रांति पर्व, षट्तिला एकादशी व्रत, मकर संक्रांति, पुण्यकाल – प्रातः 8:43 बजे से संपूर्ण दिन।, गंडमूल प्रारंभ – रात्रि 3:04 बजे से।, चंद्रमा – पूरे दिन व रात्रि वृश्चिक राशि में रहेगा।,सूर्य का मकर राशि में प्रवेश – दोपहर 3:07 बजे।, रात्रि 3:04 बजे तक जन्मे बच्चों का नक्षत्र अनुराधा, इसके बाद ज्येष्ठा रहेगा। ताम्र पाद रहेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी: मंगल।, इस राशि के जातक साहसी, परिश्रमी, दृढ़ निश्चयी, स्पष्टवादी, कर्तव्यनिष्ठ और मेहनत से सफलता पाने वाले होते हैं।

आज का राशिफल वृष राशि वालों की बनाई सीक्रेट योजना या नए रूटीन से फायदा मिलेगा। मिथुन राशि वालों की बिजनेस में तरक्की के योग हैं। कन्या राशि वालों को मेहनत का फायदा मिलेगा। प्रॉपर्टी या गाड़ी से जुड़ा काम आगे बढ़ सकता है। तुला राशि वालों का रुका काम आज बन सकता है। वृश्चिक राशि वालों को बिजनेस में नए प्रयोग से फायदा होगा। धनु राशि वालों का दिन अच्छी खबर से शुरू होगा। मीन राशि वालों के काम समय पर बनेंगे और नया काम शुरू होने की संभावना है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

 

मेष ,पैतृक संपत्ति से जुड़ा वाद-विवाद चल रहा हो, तो उसे सुलझाने का उचित समय आ गया है। किसी शुभचिंतक की सलाह और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। बिना जानकारी के किसी नतीजे पर न पहुंचें। खर्चों की अधिकता की स्थिति बन रही है, इसलिए किसी भी काम की शुरुआत बजट बनाकर करें। मनचाहे परिणाम न मिलें तो मनोबल बनाए रखें और फिर प्रयास करें। निजी और पेशेवर जीवन, दोनों में समझदार और संवेदनशील रहें। आपका दिन प्रोडक्टिव रहेगा। कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी। आर्थिक स्थिति भी आपके पक्ष में रहेगी।

वृषभ,आज के दिन ग्रह स्थिति अनुकूल है, इसका भरपूर सदुपयोग करें। दिनचर्या को लेकर बनाई गई आपकी सीक्रेट योजना सफल हो सकती है। ऑफिस की गॉसिप से बचें और काम पर पूरा ध्यान केंद्रित करें। आपका प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज का दिन समझदारी भरे निवेश के लिए अनुकूल साबित हो सकता है।

मिथुन ,आज के दिन आय के साधनों में कमी के कारण तनाव रह सकता है। जिन कामों को आप करना चाहते हैं, उनमें अभी कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आपकी कोई गुप्त बात भी उजागर हो सकती है। अनुशासन और मेहनत के जरिए करियर जीवन को प्रोडक्टिव बनाए रखें। प्रेम जीवन को रोमांटिक बनाने का प्रयास करें। सुरक्षित वित्तीय निवेश को प्राथमिकता दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन रिश्ते में अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

कर्क ,आज के दिन जरूरी काम समय पर निपटाएं। अपनी गतिविधियों में सही व्यवस्था बनाए रखें। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। पड़ोसियों के साथ संबंधों में खटास न आने दें। लव लाइफ में अहंकार को दूर रखें और भविष्य की योजनाओं पर काम करें। अपनी क्षमता साबित करने के लिए ऑफिस में नए काम हाथ में लें। पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं आएगी और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

सिंह ,आज के दिन रुपए-पैसे की उधारी का लेनदेन बिल्कुल न करें। दूसरों की बातों में न आएं और अपनी समझ व क्षमता पर भरोसा रखें। जल्दी गुस्सा और आवेश आपके काम बिगाड़ सकता है। प्यार से जुड़े रहें और पेशेवर जीवन में जोखिम उठाने की इच्छा भी दिखाएं। धन और स्वास्थ्य दोनों अच्छे रहेंगे। कुछ महिलाओं को संपत्ति विरासत में मिल सकती है। अपने हाव-भावों को लेकर सतर्क रहें।

कन्या,आज के दिन प्रेम जीवन में खुशी के पलों की तलाश करें और ऑफिस में नई जिम्मेदारियां निभाना सुनिश्चित करें। आंख मूंदकर निवेश न करें, बल्कि सही योजना बनाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में तनाव उठ सकता है, इसलिए पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। अपने कामों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए आपको खुद भी व्यवस्थित रहना होगा।

तुला ,आज आपका कोई काम हल होने वाला है और किसी समस्या का भी निवारण होगा। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में समय देने से सुकून मिलेगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा। लव लाइफ में बेहतरीन पल देखने को मिलेंगे। प्रोफेशनल मुद्दों को सुलझाने का समय है। सुरक्षित आर्थिक निवेश पर विचार करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और वर्क-लाइफ बैलेंस बनाए रखना जरूरी होगा।

वृश्चिक ,आज के दिन लव लाइफ में निष्पक्षता रखें। ग्रह स्थिति फायदेमंद बनी हुई है। परिवार के सदस्यों का सहयोग लाभदायक रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। करियर में जोखिम उठाने पर विचार कर सकते हैं। समृद्धि के बावजूद खर्चों को लेकर सावधान रहें। स्वास्थ्य आपके पक्ष में रहेगा।

धनु , आज के दिन की शुरुआत किसी खुशखबरी से हो सकती है। नए रिश्तों को मजबूत बनाने का उत्तम समय है। परिवार की महत्वपूर्ण चर्चा में आपकी राय प्राथमिकता पर रहेगी और आप ऊर्जा व आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। रिश्तों की समस्याओं के समाधान पर फोकस रखें। बेहतर विकास के लिए पेशेवर अवसरों का लाभ उठाएं। समृद्धि बनी रहेगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।

मकर,आज के दिन रिश्ते में सुखद पलों की तलाश करें और लव लाइफ को अगले स्तर पर ले जाने पर विचार करें। ऑफिस में अहंकार से दूरी बनाए रखें। अचानक कोई बड़ा खर्चा आ सकता है, बजट का ध्यान रखें। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से कलह हो सकती है। दूसरों की ईगो और गुस्से में अपनी ऊर्जा नष्ट न करें। शांतचित्त बने रहें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और धन मिलने पर सुरक्षित वित्तीय फैसले लें।

कुंभ , आज के दिन अनावश्यक खर्चों पर काबू रखना जरूरी है, इसके लिए कुछ कठोर नियम भी बनाने पड़ेंगे। नकारात्मक बातों को हावी न होने दें, समझदारी और शांति से काम लें। बच्चों के साथ भी समय जरूर बिताएं। प्रेम जीवन को रोमांटिक बनाए रखें। धन का आगमन होगा। प्रोफेशनल अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें। आर्थिक और स्वास्थ्य स्थिति दोनों मजबूत रहेंगी।

मीन , आज के दिन रिश्ते में सुखद पल आएंगे। इस समय किसी भी तरह की यात्रा न करें और घर व कारोबार पर ध्यान दें। उधारी या लेनदेन में लापरवाही से गलती हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के अनुकूल परिणाम न मिलने से मन परेशान रह सकता है। कार्यस्थल पर नई चुनौतियों का सामना कर अपनी मेहनत और लगन दिखाएं। सुरक्षित वित्तीय निर्णय लेने को प्राथमिकता दें। स्वास्थ्य अच्छा रहे

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment