---Advertisement---

आज का राशिफल: इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, 2 राशियों के लिए चेतावनी

By: cradmin

On: Saturday, February 28, 2026 4:59 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून ,आज का पंचांग और राशिफल  मेष राशि वालों के जरूरी काम पूरे होने और बिजनेस में तेजी आने के योग हैं। वृष राशि वालों को कॉन्टैक्ट से फायदा मिल सकता है। बिजनेस में बडे़ फैसले टालना ठीक रहेगा। तुला राशि वालों को प्रॉपर्टी के कामों में फायदा मिलेगा। धनु राशि वालों की आर्थिक योजनाएं बेहतर होंगी। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

 

विक्रम संवत्: 2082, शक संवत्: 1947, अयन: उत्तरायण, ऋतु: बसंत ऋतु, मास: फाल्गुन, पक्ष: शुक्ल, तिथि – द्वादशी तिथि रात्रि 8:44 बजे तक रहेगी, तत्पश्चात त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी। नक्षत्र – पुनर्वसु नक्षत्र प्रातः 9:35 बजे तक रहेगा, इसके बाद पुष्य नक्षत्र आरंभ होगा। योग- सौभाग्य योग सायं 5:02 बजे तक रहेगा, तत्पश्चात शोभन योग प्रारंभ होगा। करण – बव करण प्रातः 9:38 बजे तक रहेगा, इसके बाद बालव करण होगा।, विशिष्ट योग – त्रिपुष्कर योग सूर्योदय से प्रातः 9:35 बजे तक रहेगा।, दिशा शूल – आज पूर्व दिशा में यात्रा करना शुभ नहीं है। राहु काल – प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक (मध्यमान अनुसार)।, चन्द्रमा की स्थिति – चन्द्रमा सम्पूर्ण दिन एवं रात्रि कर्क राशि में विराजमान रहेंगे।, आज जन्म लेने वाले बच्चों के लिए विशेष, राशि: कर्क, प्रातः 9:35 बजे तक जन्म लेने पर पुनर्वसु नक्षत्र, इसके बाद पुष्य नक्षत्र। रजत पाद रहेगा। नाम के प्रथम अक्षर: ही, हू, हे, हो, डा।

मेष : आज का दिन संपत्ति और निवेश के मामलों में अनुकूल संकेत दे रहा है। भवन, भूमि या स्थायी संपत्ति खरीदने का विचार बना रहे हैं तो परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रह सकती हैं। दिन के उत्तरार्ध में खर्चों में वृद्धि संभव है, इसलिए आर्थिक संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। विरोधी पक्ष सक्रिय हो सकता है, अतः वाणी और व्यवहार में संयम रखें। दिनभर आप लोगों से बेवजह विवाद करने से बचेंगे तो अच्छा रहेगा.

वृषभ : आज परिस्थितियों में तेज बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ क्षणों में स्थितियां प्रतिकूल लग सकती हैं, जिससे मानसिक दबाव और अस्थिरता महसूस होगी। ऐसे समय में धैर्य और विवेक से लिया गया निर्णय आपको संतुलन प्रदान करेगा। घर-परिवार में बातचीत से गलतफहमी दूर हो सकती है। पैसों को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी, लेकिन दिन के आखिर तक बात संभल जाएगी। जल्दबाजी से बचना और सोच-समझकर कदम उठाना ही आपके लिए श्रेष्ठ रहेगा।

मिथुन : दिन उत्साहपूर्ण और सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं और आपकी सक्रियता सराही जाएगी। हालांकि दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से बचें, वरना मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है। अपनी ऊर्जा को रचनात्मक दिशा में लगाना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

कर्क : आज मन में हलचल बनी रह सकती है। भावनात्मक रूप से संवेदनशील महसूस करेंगे और छोटी बातें भी मन को प्रभावित कर सकती हैं। किसी अपने की बात दिल को लग सकती है। बेवजह सोचने से बचो और जो जरूरी है उसी पर ध्यान दो। आपकी लापरवाही की वजह से किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए आज बहुत चौकन्ना रहने की जरूरत है। घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। किसी भी मुश्किल में मनोबल बनाए रखें। काम में मन कम लगेगा, लेकिन जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। पैसों को लेकर कोई छोटा फैसला लेना पड़ सकता है। घर का माहौल ठीक रहेगा अगर आप शांत रहोगे। सेहत में गैस या पेट भारी लग सकता है। धैर्य और आत्मचिंतन आपके लिए सहायक रहेगा। किसी विश्वसनीय व्यक्ति से विचार साझा करना मानसिक शांति देगा।

सिंह : आत्मविश्वास उच्च रहेगा और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा तथा नए अवसर बन सकते हैं। अगर किसी से नाराजगी चल रही है तो बात करके सुलझ सकती है। पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर चलो, उधार या बेकार की खरीदारी से बचो। शरीर में एनर्जी रहेगी, लेकिन थकान भी जल्दी हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या आवश्यक है।

कन्या : योजना अनुसार कार्य पूर्ण करना लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सराही जाएगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, पर खर्चों में संयम बनाए रखें। परिवार और मित्रों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। धैर्य और अनुशासन से लिए गए निर्णय लाभ देंगे।

तुला : आज आप अपनी किसी खास जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभाएंगे। आपकी कार्यकुशलता से उम्मीद के मुताबिक लाभ मिलेगा। संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और आपकी प्रतिभा को पहचान मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, खर्चों में संयम रखें। मानसिक तनाव से बचें और सकारात्मक सोच बनाए रखें।

वृश्चिक : धैर्य और संयम से कार्य करना लाभदायक रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक वातावरण सहयोगपूर्ण रहेगा। नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन पर ध्यान दें।

धनु : भाग्य का साथ मिलेगा और नई संभावनाएं बनेंगी। कार्यों की सराहना होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। रिश्तों में बैलेंस बनाकर चलना जरूरी है। किसी से बहस हो सकती है, लेकिन समझदारी से बात संभल जाएगी। काम में टीमवर्क से फायदा होगा। पैसों में स्थिरता रहेगी, लेकिन फालतू खर्च मन को ललचाएगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास से सभी चुनौतियों का सामना कर पाएंगे।

मकर : मेहनत का उचित फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन खर्चों में संयम रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा और दिन सुखद रहेगा।

कुंभ : नए विचार और रचनात्मकता से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और वातावरण सुखद रहेगा। संयमित निर्णय लाभ देंगे।

मीन : मन शांत रहेगा और संतुलित निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। आर्थिक लाभ की संभावना है। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने से प्रसन्नता मिलेगी। संयम और सकारात्मक दृष्टिकोण सफलता दिलाएगा।

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment