---Advertisement---

आज के सितारे: कुछ राशियों पर संकट, तो कुछ के लिए खुलेगा सफलता का द्वार

By: Naveen Joshi

On: Thursday, April 30, 2026 8:41 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून ,पंचांग विक्रम संवत् – 2083, संवत्सर – रौद्र, शक संवत् – 1948, मास – वैशाख | पक्ष – शुक्ल, तिथि: चतुर्दशी रात्रि 9:13 तक, तत्पश्चात पूर्णिमा, नक्षत्र: चित्रा रात्रि 2:17 तक, फिर स्वाती, योग: वज्र योग रात्रि 8:55 तक, इसके बाद सिद्धि योग, करण: गर करण सुबह 8:32 तक, फिर वणिज करण, राहु काल: दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक, दिशा शूल: दक्षिण दिशा (यात्रा से बचें) विशेष योग व पर्व:रवियोग, छिन्नमस्ता जयंती, श्री नृसिंह जयंती व व्रत, आदि शंकराचार्य कैलाश गमन दिवस, गुरु अमरदास जयंती (प्रा.मत), विवाह मुहूर्त चित्रा नक्षत्र में

:दोपहर 1:14 तक कन्या राशि, तत्पश्चात तुला राशि में गोचर

राशिफल

मेष: करियर में नई ऊर्जा और पदोन्नति के योग। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। स्वास्थ्य में सिरदर्द से सावधान रहें।

वृषभ: शत्रुओं पर विजय मिलेगी। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, लेकिन प्रेम संबंधों में मतभेद संभव। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मिथुन: रचनात्मकता बढ़ेगी, संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा।

कर्क: घर-परिवार में सुख और संपत्ति के योग। निवेश सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह: साहस में वृद्धि, छोटी यात्राएं लाभकारी। बड़े निर्णय में सावधानी रखें।

कन्या: धन लाभ के योग, परिवार में शुभ कार्य संभव। वाणी पर संयम जरूरी।

तुला: व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन मानसिक दबाव रह सकता है।

वृश्चिक: खर्चों में बढ़ोतरी, विरोधियों से सतर्क रहें। प्रेम जीवन में संयम आवश्यक।

धनु: आय के नए स्रोत बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा, प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

मकर: कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सम्मान और लाभ के योग हैं।

कुंभ: भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं।

मीन: बाधाएं आ सकती हैं, खर्च बढ़ सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें और वाहन सावधानी से चलाएं।

धार्मिक संदेश: आज का दिन साधना, संयम और सतर्कता का है। शुभ कार्यों में सफलता के लिए भगवान विष्णु एवं नृसिंह भगवान की उपासना लाभकारी रहेगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment