Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने पर पर्यटन मंत्री महाराज ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम के बाद पंज प्यारों की अगुआई में हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के कपाट खुल गये हैं। और लगभग पांच हजार श्रद्धालु इस दिव्य पल के साक्षी बने हैं।

पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हेमकुंड साहिब के दर्शनों को लेकर सिख श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए श्रद्धालु कई महीने तक इंतजार करते हैं। बताया कि दो माह पूर्व गोविंदघाट का वाहन पुल क्षतिग्रस्त हो गया था लेकिन सरकार और प्रशासन के सहयोग से नया पुल समय से बनकर तैयार हो गया है। जिससे अब यात्रा निर्बाध गति से चलेगी।

Related posts

भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोज़गारी के खिलाफ कांग्रेस का निर्णायक बिगुल

cradmin

देवभूमि के ‘देवतत्व’ के संरक्षण-संवर्धन को प्रतिबद्ध धामी सरकार

cradmin

डिजिटल अरेस्ट ठगी का मास्टरमाइंड STF की गिरफ्त में, उत्तराखंड के दो लोगों से ₹87 लाख की ठगी

cradmin

देहरादून राउंड टेबल 51 ने प्रेमनगर में बालिकाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए उठाया कदम

prabhatchingari

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 1803 मरीजों ने उठाया निःशुल्क

prabhatchingari

देहरादून से आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के 6 छात्र जेईई एडवांस 2024 में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले बने

prabhatchingari

Leave a Comment