,

दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर 8 जून तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू

By: Naveen Joshi

On: Thursday, May 21, 2026 6:32 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून। दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के गणेशपुर–देहरादून सेक्शन पर ढलान स्थिरीकरण कार्य के चलते 22 मई 2026 से 08 जून 2026 तक यातायात डायवर्जन योजना लागू रहेगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए अतिरिक्त वन भूमि भी डायवर्ट की गई है तथा वर्षा ऋतु से पहले कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

एनएचएआई के अनुसार प्रस्तावित कार्यों के अंतर्गत पहाड़ी ढलानों की स्केलिंग, ढीले पत्थरों को हटाने तथा अतिरिक्त मलबे की सफाई का कार्य किया जाएगा। इस दौरान हाईवे के लगभग 1.250 किलोमीटर हिस्से पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा, जबकि शेष मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से संचालित किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यातायात संचालन के लिए 24 घंटे फ्लैगमैन भी तैनात किए जाएंगे।

योजना के तहत देहरादून की ओर जाने वाले वाहनों को किलोमीटर 14+650 पर लेफ्ट हैंड साइड (एलएचएस) कैरिजवे से राइट हैंड साइड (आरएचएस) कैरिजवे पर डायवर्ट किया जाएगा। लगभग 1.250 किलोमीटर तक यातायात आरएचएस कैरिजवे पर संचालित होने के बाद किलोमीटर 15+900 पर यातायात को पुनः एलएचएस कैरिजवे पर स्थानांतरित किया जाएगा।

वहीं दिल्ली एवं सहारनपुर की ओर जाने वाले वाहनों को डाट काली टनल पार करने के बाद पुराने हाईवे सेक्शन पर डायवर्ट किया जाएगा। करीब 1.3 किलोमीटर पुराने हाईवे मार्ग का उपयोग करने के बाद यातायात को पुनः दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के आरएचएस कैरिजवे पर वापस लाया जाएगा।

एनएचएआई के अनुसार भारतमाला परियोजना के अंतर्गत उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश में एनएच-72ए के गणेशपुर–देहरादून सेक्शन को छह-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह मार्ग पहाड़ी क्षेत्र से होकर गुजरता है, जहां चौड़ीकरण कार्य के दौरान पहाड़ों की कटिंग की गई है। पत्थर गिरने की आशंका को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर पहले ही स्टोन कैचर लगाए जा चुके हैं।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment