---Advertisement---

क्रिसमस के दृष्टिगत यातायात प्लान व पार्किंग एडवाइजरी जारी

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, December 24, 2025 8:39 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून। (क्रिसमस)  पर देहरादून शहर एवं मसूरी में विभिन्न मॉल एवं चर्चों में आयोजित कार्यक्रमों के दृष्टिगत यातायात पुलिस देहरादून द्वारा विशेष यातायात प्रबंधन एवं पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

देहरादून शहर में क्रिसमस आयोजन स्थल व पार्किंग व्यवस्था

1. सेन्ट्रियो मॉल

सेन्ट्रियो मॉल में पार्किंग पूर्ण होने की स्थिति में निम्न स्थानों पर वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था की गई है—

एनसीआर प्लाजा, पासपोर्ट कार्यालय के समीप, हाथीबड़कला

बक्शी प्लाजा, पासपोर्ट कार्यालय के समीप, हाथीबड़कला

2. पैसेफिक मॉल / राजपुर रोड

पैसेफिक मॉल एवं राजपुर रोड स्थित कॉम्प्लेक्स में पार्किंग फुल होने पर नगर निगम द्वारा निम्न स्थानों पर रोड साइड पेड पार्किंग की व्यवस्था की गई है—

स्कॉलर होम से ICICI बैंक, राजपुर रोड तक सड़क के एक ओर

पैसेफिक हिल्स के सामने सड़क के एक ओर

3. मॉल ऑफ देहरादून

मॉल की पार्किंग पूर्ण होने पर मॉल ऑफ देहरादून के समीप स्थित मैदान में वाहनों की पार्किंग की जा सकती है।

4. नैनी बेकरी / एलोरा / CNI चर्च (ग्लोब चौक)

इन स्थलों पर पार्किंग फुल होने की स्थिति में नगर निगम द्वारा निम्न स्थानों पर रोड साइड पेड पार्किंग उपलब्ध कराई गई है—

आनंदम स्वीट शॉप के सामने, बहल चौक

ओरिएंट चौक (पंजाब ज्वैलर्स से पार्क व्यू होटल तक), राजपुर रोड

जे.जे. टावर, HDFC बैंक के सामने, बहल चौक

सेंट ब्रांचेज चर्च, परेड ग्राउंड के सामने तिब्बती मार्केट

सेंट जॉन चर्च, दून अस्पताल के पास — राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स, तहसील चौक

मसूरी में क्रिसमस आयोजन स्थल व अतिरिक्त पार्किंग

लाइब्रेरी चौक – कैम्प्टी टैक्सी स्टैंड

पिक्चर पैलेस (कुलड़ी) – किंग क्रेग मल्टी-स्टोरी पार्किंग

यातायात पुलिस की अपील:-यातायात पुलिस देहरादून सभी नागरिकों एवं पर्यटकों से अपील करती है कि क्रिसमस का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं, रैश ड्राइविंग से बचें तथा यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment