Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

भाकियू एकता शक्ति उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सौंपा गया कन्याओं को प्रशिक्षण पत्र

उत्तराखंड सरकार द्वारा कौशल विकास योजना के अन्तर्गत निर्धन और बेरोजगार कन्याओं को रोजगार देकर किया जा रहा सराहनीय कार्य : सुरेंद्र शर्मा

*देहरादून, आज स्थानीय बालाजी जन कल्याण केन्द्र (सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र) आराघर देहरादून द्वारा निर्धन कन्याओं को 3 महीने सिलाई का प्रशिक्षण देने के बाद उनको भाकियू एकता शक्ति उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र दत्त शर्मा ने लगभग 10-12 कन्याओं को प्रशिक्षण पत्र सौंपा और उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

अपने सम्बोधन में श्री शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा कौशल विकास योजना के अन्तर्गत समूह बनाकर निर्धन और बेरोजगार कन्याओं को रोजगार देकर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। निकट भविष्य में ये बच्चियां अपने पैरों पर खड़ी होकर पैसा कमाएगी और इनको किसी के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। प्रशिक्षण केन्द्र की संचालिका मोनिका प्रजापति को बहुत–बहुत बधाई दी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी एड. एन.के.गुप्ता ने भी मोनिका प्रजापति के द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्य की भूरी–भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रशिक्षण पत्र पलक, लक्ष्मी, ज्योति, रीना, गीता, रुक्शी, स्वाति, अनीता, पूर्णिमा आदि को दिया गया।

Related posts

कीवे इंडिया ने एक्सक्लूसिव लॉन्च ऑफर के साथ के300 एसएफ लॉन्च किया

prabhatchingari

आज चमकेगी किस्मत: तुला, वृश्चिक और मकर राशि को अचानक धन लाभ के प्रबल योग

cradmin

देर रात तक सड़कों पर पुलिस की सख्ती, संदिग्धों से पूछताछ तेज

cradmin

महाराज के प्रयासों से सतपुली झील निर्माण को नाबार्ड से 5634.97 लाख की धनराशि स्वीकृत*

prabhatchingari

दर्द से राहत पाने के लिए क्रांतिकारी कोल्ड थेरेपी से प्रेरित खास इनोवेशन

prabhatchingari

बेटियों की शिक्षा-सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

cradmin

Leave a Comment