Advertisement

ग्राफिक एरा में शिक्षकों को आधुनिक शिक्षा की ट्रेनिंग …

By: Naveen Joshi

On: Monday, June 29, 2026 6:45 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून, । ग्राफिक एरा में शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण, एआई और मूल्य केंद्रित शिक्षा से परिचित कराने के लिए फेवल्टी इंडक्शन प्रोग्राम शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम सात दिन तक चलेगा।

 

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज गुरु दक्षता 2.0 के नाम से यह एफआईपी शुरू की गई। कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बदलते शैक्षणिक परिवेश में शिक्षकों को एआई एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए स्वयं को निरंतर अपडेटेड रखना होगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, नवाचार और जीवनोपयोगी कौशल विकसित कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

 

इस फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर ने किया। कार्यक्रम में प्राइवेसी डॉ संतोष एस सर्राफ, कुलसचिव डॉ नरेश कुमार शर्मा और शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ भारती शर्मा ने किया।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment