---Advertisement---

ग्राफिक एरा में कार्यकुशलता पर ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू

By: Naveen Joshi

On: Monday, March 16, 2026 8:12 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून, ग्राफिक एरा में गैर-शिक्षण कर्मचारियों को कार्यकुशलता, कार्यप्रबंधन और संवाद की ट्रेनिंग देने के लिए पांच दिवसीय प्रोग्राम शुरू हो गया।

 

आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में यह एक्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम ‘समन्वय’ शुरू हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में ‘समन्वय’ को संबोधित करते हुए ओएनजीसी, देहरादून के कॉर्पोरेट एडमिनिस्ट्रेशन हेड, नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता के लिए नियमों का पालन और अनुशासित कार्यशैली बेहद जरूरी होती है। अनुशासन कार्य कुशलता बढ़ाने के साथ-साथ कार्यसंस्कृति को भी मजबूत करता है। यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि किसी भी संस्थान की रीढ़ उसके गैर-शैक्षणिक कर्मचारी होते हैं। उन्होंने कर्मचारियों में लगातार सीखने, अपनी कार्य कुशलता बढ़ाने और समर्पण के साथ संस्थान के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

 

पांच दिवसीय इस एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम में विशेषज्ञ, प्रतिभागियों को पेशेवर व्यवहार, कार्यस्थल पर भावनात्मक संतुलन, शिकायत और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया, कार्य प्रणाली को समझने और कैरियर में आगे बढ़ाने के अवसर जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।

 

इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के पर्सनालिटी डेवलपमेंट डिपार्मेंट और ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा के साथ पीडीपी डिपार्टमेंट की हेड डा. साक्षी गुप्ता, एचआरडीसी के निदेशक डा. अभिषेक शर्मा, डा. बी.एस. बिष्ट, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डा. भारती शर्मा और श्वेता बजाज मौजूद रहे।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment