Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरु नानक कॉलेज में वृक्षारोपण…

By: Naveen Joshi

On: Thursday, June 5, 2025 6:56 PM

Google News
Follow Us

देहरादून, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरु नानक कॉलेज, देहरादून में आज एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और कॉलेज परिसर को हरित व जैवविविधता से युक्त बनाना रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज परिसर में आम, लीची, अमरूद, गुलमोहर, कनेर आदि फलदार, छायादार और सजावटी वृक्षों का रोपण किया गया। पौधों का चयन पर्यावरणीय लाभों और स्थानीय पारिस्थितिकी के अनुरूप किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के मुख्य सेवा अधिकारी (CSO) सैथजीत सिंह और मुख्य संचालन अधिकारी (COO) विनीत ने की। सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “वृक्षारोपण हमारे भविष्य में निवेश है। जब तक हम धरातल पर पर्यावरण के लिए कार्य नहीं करेंगे, हमारी नीतियां अधूरी रहेंगी।” वहीं विनीत ने कहा, “हम शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरणीय उत्तरदायित्व को भी समान रूप से महत्व देते हैं।”

कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. ललित चौधरी ने भी वृक्षारोपण में भाग लिया और कहा, “वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि जीवन भर की जिम्मेदारी है। हर पौधा भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और छांव प्रदान करेगा।”

इस कार्यक्रम की सफलता में अनेक शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने सक्रिय सहभागिता निभाई, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. निधि चटर्जी, डॉ. नारायणी शुक्ला, सुनील कुमार मलिक, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. असलम अहमद, लोलिता लाल, डॉ. भूपेंद्र भारती, डॉ. अनीता चौहान, डॉ. विशाल कंबोज, तरुण वर्मा, वरुण कुमार, सोनाक्षी शर्मा सहित 60 से अधिक प्रतिभागियों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

कॉलेज प्रशासन ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

Leave a Comment