Advertisement

स्वर्गीय उमेश अग्रवाल की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन …

By: Naveen Joshi

On: Monday, June 9, 2025 8:36 PM

Google News
Follow Us

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष, स्वर्गीय उमेश अग्रवाल जी की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के देहरा पब्लिक इंटर कॉलेज बंजारावाला में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने स्वर्गीय उमेश अग्रवाल जी के संघर्षशील, सेवामय एवं प्रेरणादायक जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

सभा में वक्ताओं ने स्व. अग्रवाल जी के साथ बिताए संस्मरण साझा किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री एम. एस. राठौड़ तथा डॉ. आदित्य कुमार की विशेष उपस्थिति में सभा अत्यंत भावपूर्ण रही।

महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल एवं डॉ. आदित्य कुमार ने स्वर्गीय अग्रवाल जी के जीवन के मूल मंत्र “अपने से बड़ा परिवार, परिवार से बड़ा समाज, और समाज से बड़ा राष्ट्र” को रेखांकित करते हुए बताया कि वे अंतिम क्षण तक संगठन व कार्यकर्ताओं के कल्याण हेतु समर्पित रहे। वे भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष (दर्जाधारी), दून उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सहित अनेक सामाजिक, राजनैतिक एवं आध्यात्मिक संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन त्याग, संघर्ष, परोपकार एवं सेवा का जीवंत उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत ‘उमेश अग्रवाल फाउंडेशन’ द्वारा विद्यालय के छात्रों को उपहार वितरित किए गए।

इस पुण्यतिथि अवसर पर कोरोनेशन अस्पताल (राजपुर विधानसभा) में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ एवं रोगियों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

साथ ही रायपुर विधानसभा अंतर्गत नवादा क्षेत्र स्थित गौशाला में सेवा कार्य किए गए तथा प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म सभा मंदिर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें उपस्थितजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विचार साझा किए।

कार्यक्रम में दर्जाधारी मंत्री विनोद उनियाल, अनिल गोयल, जोगिंदर पुंडीर, राजेश कांबोज, राजेश बडोनी, आशीष शर्मा, महिपाल, मनोज कांबोज, रवि राठौर, विपिन खंडूरी, बबलू बंसल, पूनम शर्मा, सरिता लिंगवाल, राहुल पवार, सुषमा कुकरेती, मोहित शर्मा, विमल उनियाल, राकेश चौहान, संजय अरोड़ा, विनोद पंवार, सुरज भाटिया, राहुल चौहान, गोविंद मोहन, ऐश्वर्या खंडूड़ी, शिखा वशिष्ठ, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, डी. डी. अरोड़ा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

Leave a Comment