Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

एन.डी. तिवारी की जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा

 

देहरादून। उत्तराखंड की प्रथम निर्वाचित सरकार के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी को उनकी जयंती एवं निर्वाण दिवस पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने उन्हें उत्तराखंड का एकमात्र विकास पुरुष बताया।

 

धस्माना ने कहा कि एन.डी. तिवारी ने नवोदित राज्य की मजबूत आधारशिला रखी और केवल पाँच वर्षों के कार्यकाल में वह सब कर दिखाया जो बीस वर्षों में दस मुख्यमंत्री मिलकर भी नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के शुरुआती दौर में प्रशासनिक, आर्थिक और ढांचागत सुविधाओं की अनेक चुनौतियाँ थीं, साथ ही हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर में उत्तरप्रदेश के साथ रहने की मांग भी उभर रही थी।

 

धस्माना ने कहा कि इन सबके बीच तिवारी  ने अपने व्यापक राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव से न केवल चुनौतियों का सामना किया बल्कि समाधान खोजकर उन्हें समाप्त कर दिया। उन्होंने याद करते हुए कहा कि गोरखाली समाज को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल करने का निर्णय भी तिवारी ने उनके आग्रह पर लिया था।

 

धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड राज्य सदैव तिवारी  के महान योगदान को स्मरण करता रहेगा।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जगदीश धीमान, प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के मीडिया सलाहकार सरदार अमरजीत सिंह, सावित्री थापा, अनुराधा, विकास भारद्वाज, विपुल नौटियाल आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Related posts

ग्राफिक एरा में “डेबाथॉन 3.0” का आगाज़, छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह

cradmin

द्वितीय राजभाषा संस्कृत संभाषण से गूंजी विधानसभा…

prabhatchingari

IUCN की BRIDGE ग्लोबल थीमैटिक बैठक सम्पन्न, नदी बेसिन प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय मंथन

cradmin

SDRF के राजेंद्र नाथ को नार्थ अमेरिका की सबसे ऊँची चोटी माउंट देनाली के आरोहण अभियान पर जाने पर सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने फ्लैग ऑफ कर किया रवाना…..

prabhatchingari

ग्राफिक एरा अस्पताल का नया कीर्तिमान वृद्ध महिला के ब्रेन में पेसमेकर लगाने में कामयाबी

prabhatchingari

श्री बद्रीनाथ धाम में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए, जवानों को वितरित की गर्म टोपी व रेनकोट

prabhatchingari

Leave a Comment