Prabhat Chingari
उत्तराखंड

दिवंगत सांसद मनोरमा डोबरियाल शर्मा की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, हरीश रावत बोले— राज्य निर्माण में रहा अहम योगदान

 

देहरादून, दिवंगत सांसद एवं देहरादून की प्रथम मेयर मनोरमा डोबरियाल शर्मा की 11वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित अनेक नेताओं ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए राज्य निर्माण और जनसेवा के क्षेत्र में उनके संघर्ष को अतुलनीय बताया।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि स्व. मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने देहरादून की प्रथम मेयर के रूप में शहर को विश्व पटल पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद रहते हुए उन्होंने राज्य के सरोकारों को संसद के भीतर मजबूती से उठाया और अल्प कार्यकाल में ही एक सशक्त जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। “उनकी मजबूत आवाज का अभाव आज भी खलता है,” उन्होंने कहा।

चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि स्व. शर्मा उत्तराखंड में संघर्ष की प्रतीक रहीं और राज्य निर्माण आंदोलन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि उनकी संघर्षशील विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा कर रही हैं।

मुख्य वक्ताओं में कामरेड समर भंडारी ने कहा कि मनोरमा डोबरियाल शर्मा उत्तराखंड कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष, देहरादून की प्रथम मेयर एवं प्रथम निर्वाचित महिला राज्यसभा सांसद रहीं। उन्होंने देहरादून में प्रथम एशियन मेयर्स कॉन्फ्रेंस आयोजित कर शहर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कामरेड जगदीश कुकरेती ने कहा कि देहरादून को बी-2 श्रेणी दिलाने में उनका विशेष योगदान रहा, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों को अतिरिक्त 7 प्रतिशत डीए का लाभ मिला। उन्होंने कहा कि जमरानी एवं सौंग बांध परियोजनाओं को पुनर्जीवित करने का प्रयास स्व. शर्मा ने वर्ष 2014 में किया था। साथ ही मानसरोवर यात्रा को पुनः लिपुलेख मार्ग से संचालित कराने का आग्रह भी उन्होंने अपने संसदीय कार्यकाल में केंद्र सरकार से किया था।

उन्होंने बताया कि चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना का प्रस्ताव भी सर्वप्रथम 16 दिसंबर 2014 को भारत सरकार को प्रेषित किया गया था, जिसमें अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण हेतु रक्षा फंड से धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की गई थी।

कार्यक्रम की आयोजक मनोरमा डोबरियाल शर्मा मेमोरियल फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेत्री आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने कहा कि दिवंगत सांसद के अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन पहाड़ी पार्टी के महासचिव मोहन सिंह नेगी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं समाजसेवी मोहन खत्री, जोशीमठ ब्लॉक के बड़ा गांव के पूर्व प्रधान हरीश भंडारी, आंदोलनकारी राकेश सती, प्रभात डडरियाल, बृजपाल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

“आज का पंचांग व राशिफल: वर्ष के अंतिम बुधवार को किस राशि पर बरसेगा भाग्य”

cradmin

यू.टी.यू. के कुलपति को बदलने पर छात्रों ने जताया आभार

cradmin

धन लाभ से लेकर संघर्ष तक: जानिए आज का विस्तृत राशिफल

cradmin

तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 7वाँ एस.डी. जैन मेमोरियल फ़ुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का भव्य शुभारंभ

cradmin

स्व. उमेश अग्रवाल को छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि: जनसेवा के कार्यों से किया गया स्मरण

cradmin

10वीं का रिजल्ट घोषित होने से पहले 11वीं में मिलेगा दाखिला

prabhatchingari

Leave a Comment