---Advertisement---

मदर सेरोफिना को श्रद्धांजलि, सेंट पॉल्स में मनाया गया संस्था दिवस

By: Naveen Joshi

On: Thursday, April 30, 2026 9:01 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून/क्लेमेन्ट टाउन। सेंट पॉल्स विद्यालय में  CFMSS संगठन की संस्थापिका मदर सेरोफिना को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संस्था दिवस एवं मजदूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।

इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटिका के माध्यम से मदर सेरोफिना के आदर्श जीवन और उनके सेवा भाव को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विजेन्द्र कुमार मेहरोत्री एवं श्री अभिषेक परमार उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मदर सेरोफिना के आदर्शों पर चलने तथा समाज सेवा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10 के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इसमें अखिल नौटियाल को 95.8 प्रतिशत एवं आवेश को 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर विशेष सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय के कर्मचारी वर्ग को उपहार भेंट किए गए। पूरा आयोजन प्रेरणादायक और सफल रहा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment