Advertisement

,

ओमान में लहराया तिरंगा, चमोली के नायक कलम सिंह बिष्ट ने 120 किमी अल्ट्रा ट्रेल में रचा इतिहास

By: Naveen Joshi

On: Saturday, February 7, 2026 2:20 PM

Google News
Follow Us
------

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के मुन्दोली गाँव निवासी पूर्व सैनिक और अल्ट्रा रनर नायक कलम सिंह बिष्ट ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। दिसंबर 2025 में ओमान में आयोजित “द हजर अल्ट्रा ट्रेल रन” की 120 किलोमीटर लंबी और बेहद कठिन दौड़ में उन्होंने पहला स्थान प्राप्त किया।
11 से 13 दिसंबर 2025 के बीच अल हमरा से बिर्कत अल मौज़ तक आयोजित इस प्रतियोगिता में पथरीली पहाड़ियाँ, तीखी चढ़ाइयाँ और रेगिस्तानी भूभाग जैसी विषम परिस्थितियाँ शामिल थीं। कलम सिंह बिष्ट ने चुनौतीपूर्ण ट्रैक को महज़ 18 घंटे में पूरा कर बाज़ी मारी। इस आयोजन में 68 देशों के 4600 से अधिक धावकों ने प्रतिभाग किया था। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले वे एकमात्र धावक थे।
उनकी इस ऐतिहासिक जीत के बाद उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने लोक भवन में उन्हें सम्मानित किया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भी शॉल ओढ़ाकर और पौधा भेंट कर बधाई दी। गृह जनपद चमोली और उनके गाँव मुन्दोली में भी उनका भव्य स्वागत किया गया, जहाँ युवाओं ने उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।
कलम सिंह बिष्ट फोर्थ गढ़वाल राइफल्स में नायक के पद से वर्ष 2012 में सेवानिवृत्त हुए थे। सेना से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने खेल और समाज सेवा को अपना मिशन बनाया। वर्तमान में वे युवाओं को अल्ट्रा रनिंग, पर्वतारोहण और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे रहे हैं, ताकि पहाड़ के बच्चे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
कलम सिंह बिष्ट की यह सफलता एक बार फिर साबित करती है कि मजबूत इरादों और अनुशासन के दम पर पहाड़ का युवा विश्व मंच पर तिरंगा फहरा सकता

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment