Prabhat Chingari
उत्तराखंड

ट्रिपल इंजन सरकार के दावे फेल, कैंट विधानसभा में मूलभूत सुविधाओं का संकट — कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर

 

देहरादून , पटेल नगर क्षेत्र में स्पीड ब्रेकरों की कमी और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने क्षेत्रवासियों के साथ विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विजय रतूड़ी मार्ग, गुरुराम राय स्कूल चौक, स्टेपिंग स्टोन चौक, गुरु रोड, आर्य समाज मंदिर चौक और प्रेम सुख धाम चौक सहित कई प्रमुख स्थानों का दौरा कर स्थानीय लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के दौरान अभिनव थापर ने कहा कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार होने के बावजूद भी जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से भाजपा का विधायक होने के बावजूद यदि आज भी क्षेत्रवासियों को स्पीड ब्रेकर और सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो यह सरकार के विकास के दावों पर सवाल खड़ा करता है।

उन्होंने संबंधित विभागों से मांग की कि चिन्हित स्थानों पर जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं और क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को भी तुरंत दुरुस्त किया जाए। थापर ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर नगर निगम और संबंधित विभागों का घेराव करने को मजबूर होंगे।

स्थानीय निवासियों और पटेलनगर पश्चिम वार्ड के कांग्रेस नेता सौरभ शर्मा ने बताया कि कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर स्पीड ब्रेकर न होने के कारण तेज रफ्तार वाहनों से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। वहीं कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने से गंदगी की समस्या बनी रहती है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

इस अवसर पर सौरभ शर्मा, पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल, वार्ड अध्यक्ष हेमंत माटा, दिव्यांत जोशी, नेहा शर्मा, नीलम शर्मा, देवेंद्र कौर, विभा जैन, आरती अग्रवाल, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता, जसविंदर सिंह मोंटी, हरप्रीत सिंह, मदन मोहन, मेघराज राठौर, अमित राय, गुरदीप रावत, सुनील रतूड़ी, रमण सेठी, अनुज कुमार, विशाल बंसल, गौरव मेहंदीरत्ता, महेंद्र गुप्ता, हरिंदर सिंह बेदी, भारत शर्मा एवं प्रेम भारती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

Related posts

उत्तराखंड में बनी फिल्म टिंचरी माई: द अनटोल्ड स्टोरी का पोस्टर एवं ट्रेलर लांच किया गया।

cradmin

शिक्षा विभाग में शीघ्र होगी 1544 एलटी शिक्षकों की भर्ती

prabhatchingari

राम उत्सव के उपलक्ष में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग, मंत्री गणेश जोशी

prabhatchingari

आज का राशिफल: सतर्कता, संयम और भाग्य का अनोखा संयोग

cradmin

देवभूमि में पाखंड पर कड़ा प्रहार: उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ का ऐलान

cradmin

जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत पेयजल योजना शीघ्र करें पूर्ण

cradmin

Leave a Comment