Advertisement

तुलाज़ इंस्टीट्यूट ने आयोजित किया रक्तदान शिविर*

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, September 24, 2025 10:25 PM

Google News
Follow Us

 

 

, देहरादून* : तुलाज़ इंस्टीट्यूट ने सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, आईएमए ब्लड बैंक, देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

 

शिविर का शुभारंभ तुलाज़ ग्रुप की सेक्रेटरी संगीता जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर तुलाज़ ग्रुप के वाइस चेयरमैन रौनक जैन, वाइस प्रेसिडेंट (टेक्नोलॉजी) डॉ. राघव गर्ग तथा अन्य वरिष्ठ प्रबंधन सदस्य उपस्थित रहे।

 

इस अभियान में 130 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जिनके माध्यम से 95 यूनिट रक्त सफलतापूर्वक संग्रहित किया गया। छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी ने तुलाज़ इंस्टिट्यूट की करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रदर्शित किया।

 

कॉलेज के प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की पहलें समाज को सहयोग देने के साथ-साथ युवाओं में सहानुभूति, नागरिकता बोध और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित करती हैं। तुलाज़ इंस्टिट्यूट ने आईएमए ब्लड बैंक की टीम, चिकित्सकों और छात्र स्वयंसेवकों का धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से शिविर को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment