Advertisement

12 घंटे में मर्सिडीज़ चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

By: Naveen Joshi

On: Friday, September 12, 2025 9:50 AM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून,  दून पुलिस ने महज़ 12 घंटे के भीतर डालनवाला क्षेत्र से चोरी हुई मर्सिडीज़ कार का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की गई लग्जरी कार बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार नेमि रोड, कारमन स्कूल के पास रहने वाले मानव जोहर ने गुरुवार सुबह तहरीर दी थी कि उनके घर के बाहर खड़ी मर्सिडीज़ कार (नंबर DL 7C S 2101) चोरी हो गई है। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों को सुराग लगाने में लगाया गया।

 

पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और मैन्युअल पुलिसिंग की मदद से आरोपियों की पहचान की। दबिश देकर कैनाल रोड, थाना राजपुर निवासी मोनू (25) और अमन (25) को लाडपुर के जंगलों से चोरी की गई मर्सिडीज़ सहित गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे के इंतजाम के लिए उन्होंने यह वारदात की। दोनों तड़के नेमि रोड स्थित घर में चोरी की नीयत से घुसे थे। वहां गार्ड को सोता देख चाबी उठाई और मर्सिडीज़ लेकर फरार हो गए। पुलिस से बचने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट अखबार से ढक दी गई थी। बरामद कार की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।

 

इस सफल ऑपरेशन में आराघर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सतवीर भंडारी, कांस्टेबल विजय और कांस्टेबल आदित्य राठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment