---Advertisement---

ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का 24 घंटे में राजफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

By: Naveen Joshi

On: Friday, August 29, 2025 7:57 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून। थाना राजपुर क्षेत्रांतर्गत सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास निर्माणाधीन भवन में केयरटेकर जर्रार अहमद (68 वर्ष) की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी की नीयत से घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त की रात दोनों आरोपी नशे की हालत में चोरी की नीयत से साइट पर घुसे। इस दौरान केयरटेकर की नींद खुल गई और उसने विरोध किया, जिस पर आरोपियों ने लोहे की सरिया से वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की जेब से 650 रुपये व मोबाइल फोन लेकर दोनों फरार हो गए।

 

घटना की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 19 वर्षीय प्रवीन रावत उर्फ अमन और पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सरिया और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया।

 

👉 गिरफ्तार आरोपी:

 

1. प्रवीन रावत उर्फ अमन (19), निवासी सहस्त्रधारा रोड

 

 

2. पवन कुमार (19), निवासी काठबंगला

 

 

 

👉 बरामदगी:

 

मृतक का मोबाइल फोन

 

हत्या में प्रयुक्त लोहे का सरिया

 

 

देहरादून पुलिस ने इस त्वरित कार्रवाई को टीमवर्क और सतर्कता का परिणाम बताया है ।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment