देहरादून। पटेलनगर पुलिस, एलआईयू और एसओजी की संयुक्त टीम ने चंद्रबनी क्षेत्र के पूजा विहार से अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा है। पूछताछ में दोनों ने पश्चिम बंगाल बॉर्डर से घुसपैठ कर भारत में आने की बात स्वीकार की। उनके पास से बांग्लादेशी परिचय पत्र और परिवार रजिस्टर भी बरामद हुए हैं।
पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर डिपोर्ट की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया कि ऑपरेशन कालनेमि के तहत पूर्व में भी कई बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार महिलाएं
1. यासमीन पुत्री मोहम्मद तोहिद मियां, निवासी सिलहट, बांग्लादेश।
2. राशिदा बेगम पुत्री मोहम्मद उल्ला, निवासी चटग्राम, बांग्लादेश।





