---Advertisement---

दो दिवसीय हिमगिरि महोत्सव की दून में रहेगी धूम

By: prabhatchingari

On: Thursday, January 4, 2024 2:45 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून।,ओ.एन.जी.सी. एवं उत्तराखंड प्रशासन के सहयोग से पर्वतीय सरोकारों के लिए समर्पित” हिमगिरि सोसाइटी” अपनी 31वीं वर्षगांठ को दो दिवसीय हिमगिरि महोत्सव-2024″ के रूप में मना रही है जिसमें पर्वतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है ।

कार्यक्रम के पहले दिन अर्थात 06 जनवरी प्रातः 11.00 बजे से साँय 6.00 बजे तक इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन तथा अनुरागी भाइयों के लोक गीत हैं।

साँय 6.00 बजे मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यकर्मों का शुभारंभ किया जाएगा |

साथ ही देश दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले महान विभूतियों जिसमें विज्ञान एवं प्रोथ्योगिकी के क्षेत्र में डॉ॰ दिनेश कुमार असवाल, चित्रकला के क्षेत्र में प्रो. (डॉ०) शेखर चंद्र जोशी, पर्यावरण के क्षेत्र में श्री सचिदानंद भारती को “हिमगिरि गौरव सम्मान-2024″ से सम्मानित किया जाएगा

इसी अवसर पर हिमगिरि के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व निदेशक (अन्वेषण) श्री दिनेश कुमार पांडे को तेल एवं गैस अन्वेषण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों तथा हिमगिरि की स्थापना हेतु माननीय मुख्य अतिथि जी द्वारा लाइफ टाइम अचिएवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा |

कार्यक्रम दूसरे दिन अर्थात 07 जनवरी को ” नशामुक्त उत्तराखंड थीम पर आधारित वॉकथन का शुभारंभ जिलाधिकारी महोदय, देहरादून द्वारा प्रातः 8.00 बजे किया जाएगा | तत्पश्चात इंटर स्कूल फ़ोल्क डांस प्रतियोगिता, फ़ैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, फ़ैशन शो, चित्रकला प्रीतियोगिता की जाएंगी |

श्री इन्दु कुमार पांडे की संयोजकता में “उत्तराखंड दशा एवं दिशा” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य वक्ता श्री लोकेश नवानी, श्रीमति कमला पंत, श्री केदार सिंह रावत व प्रोफ. विनय आनंद बौड़ाई होंगे ।

साँय 6.00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया जाएगा |

OHO रेडियो के R.J. Kavya और उनकी टीम के निर्देशन में जहां पारंपरिक लोक गीत, लोक नृत्य, वाद्ययंत्रों से दर्शक दीर्घा गुग्ध होगी, वहीं प्रसिद्ध गायक/गायिकाओं जिसमें किशन गहिपाल, गजेंद्र राणा, राकेश कंडवाल, श्वेता माहरा, सौरव मैठानी, माया उपाध्याय, सन्नी दयाल, रेशमा शाह, कैलाश कुमार, नरेंद्र गित्यार, स्वाति भट्ट आदि के गीतों पर श्रोतागण झूम उठेगें ।

हिमगिरि महोत्सव के दौरान लगभग 30 स्टॉलों पर उत्तराखंड की वेश भूषा, खानपान, जैविक खाध्यानों, हस्तकला का लुत्फ भी दर्शकों को आकृषित करने में कामयाब होगा एसा विश्वास है | कुल मिलाकर “हिमगिरि महोत्सव -2024” में उत्तराखंड सम्पूर्ण परिदृश्य को उकेरने का एक प्रयास है ।

पत्रकार वार्ता में संस्था के अध्यक्ष गोपाल जोशी, सचिव आशीष चौहान, संदीप सिंह बिष्ट, एल मोहन लखेड़ा, देवेन्द्र बिष्ट, शोभा नेगी, विजय मधुर, मनमोहन नेगी,एमएस असवाल,
परमेश उनियाल, आर जे काव्या आदि मौजूद रहे |

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment