Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

विमर्श-2025 के अंतर्गत दो दिवसीय मानव संसाधन सम्मेलन, टीएचडीसीआईएल ऋषिकेश में आरंभ

 

ऋषिकेश,  टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) के तक्षशिला मानव संसाधन विकास केंद्र, ऋषिकेश में सोमवार से दो दिवसीय मानव संसाधन सम्मेलन ‘विमर्श-2025’ की शुरुआत हुई। यह सम्मेलन 25 और 26 अगस्त तक आयोजित होगा, जिसमें मानव संसाधन प्रथाओं के भविष्य पर विचार-विमर्श के लिए देशभर के प्रमुख एचआर विशेषज्ञ, वरिष्ठ अधिकारी और विचारक शामिल हो रहे हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  आर.के. विश्नोई, निदेशक (कार्मिक)  शैलेन्द्र सिंह, ग्रिड इंडिया के निदेशक (मानव संसाधन)  परेश रनपारा, व्यवसाय परिवर्तन विशेषज्ञ  मृदुल श्रीवास्तव और वरिष्ठ अधिकारीगण की उपस्थिति में हुआ।

इस अवसर पर  आर.के. विश्नोई ने कहा कि विमर्श-2025 जैसे मंच संगठनात्मक बदलाव, नेतृत्व क्षमता और कर्मचारी कल्याण जैसे विषयों पर राष्ट्रीय स्तर की चर्चा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि टीएचडीसीआईएल मानव संसाधन को विकास और उत्कृष्टता का वास्तविक वाहक मानता है और 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप इस सम्मेलन का आयोजन सामूहिक नेतृत्व निर्माण की दिशा में एक सार्थक कदम है।

निदेशक (कार्मिक)  शैलेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “विमर्श” केवल संगोष्ठी नहीं, बल्कि संवाद, विचारों के आदान-प्रदान और भविष्य की रणनीतियों को आकार देने का एक सशक्त मंच है।

एसएचआरएम (सोसाइटी फॉर ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट) के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों एवं अग्रणी संस्थानों के वरिष्ठ मानव संसाधन प्रमुख सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। सम्मेलन के पहले दिन “एआई-संचालित दुनिया में नेतृत्व की तत्परता” विषय पर आयोजित पैनल चर्चा विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट एचआर अधिकारियों ने अपने विचार साझा किए।

Related posts

राशन विक्रेताओं को जल्द होगा भुगतान, केंद्र से मिले 27.93 करोड़ : रेखा आर्या

cradmin

आर जी हॉस्पिटल्स ने सबसे बड़ी मैराथन करा के हासिल की अपार सफलता

prabhatchingari

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज ने देहरादून में पहली शाखा की शुरुआत के साथ उत्तराखंड में प्रवेश किया

prabhatchingari

उत्साह के साथ एमबीए और एमसीए का नया सत्र शुरू

cradmin

एक ही छत के नीचे प्रमाण पत्र, कृत्रिम अंग और काउंसलिंग तक की बहुआयामी सेवाएं – सविन बंसल की अभिनव पहल

cradmin

गणतंत्र दिवस पर चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला की बड़ी घोषणा

cradmin

Leave a Comment