---Advertisement---

महंगे शौक पड़े भारी, दो स्नैचर गिरफ्तार…

By: Naveen Joshi

On: Sunday, November 16, 2025 4:23 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून। गोविंदगढ़ रोड पर महिला के साथ हुई स्नैचिंग की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से महिला के दो मोबाइल फोन, डायमंड ईयररिंग, 2700 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।

 

12 नवंबर को वादनी राधा अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दो युवक बाइक से उनका पर्स छीनकर फरार हो गए। एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से 16 नवंबर को यमुना कॉलोनी सेकंड क्लब के पास से अनंत रावत (19) और फैजल (19) को गिरफ्तार किया।

 

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपने महंगे शौक पूरे करने और जल्दी पैसा कमाने के लालच में वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment