Advertisement

यू.सी. ध्यानी आयोग ने दी अंतरिम रिपोर्ट…

By: Naveen Joshi

On: Saturday, October 11, 2025 2:35 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 सितंबर, 2025 को आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच हेतु गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग ने शनिवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर अपनी अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत की। आयोग की अध्यक्षता मा० न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी कर रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आयोग द्वारा अल्प अवधि में की गई विस्तृत जनसुनवाई और अभ्यर्थियों व संबंधित पक्षों से प्राप्त सुझावों के आधार पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रिपोर्ट का गहन परीक्षण कर अभ्यर्थियों के हित में निर्णय लेगी।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रकरण की सीबीआई जांच की संस्तुति पहले ही की जा चुकी है, ताकि पूरे मामले की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षाओं की शुचिता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भविष्य में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी भर्ती परीक्षा में अनियमितता की कोई गुंजाइश न रहे। सरकार अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के विश्वास को बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगी, जिससे राज्य की परीक्षा प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 21, 2026

August 17, 2026

August 15, 2026

August 11, 2026

August 4, 2026

August 2, 2026

Leave a Comment