Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

हर घर चर्चा-हर घर पर्चा” अभियान के जरिए यूकेडी ने बढ़ाया जनसंपर्क

 

देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रमुख दलों के साथ-साथ क्षेत्रीय संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और मूल निवासियों के अधिकारों की पैरवी करने वाला उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) भी चुनावी मैदान में मजबूती से उतरने की तैयारी में जुट गया है।

यूकेडी ने आगामी चुनावों को देखते हुए नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के अनुसार, लोगों में दल से जुड़ने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसी के तहत “हर घर चर्चा-हर घर पर्चा” अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से पार्टी अपनी नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

इसी क्रम में वार्ड संख्या 19, चन्द्रबनी क्षेत्र में सदस्यता अभियान आयोजित कर कई नए लोगों को दल में शामिल किया गया। साथ ही महानगर उपाध्यक्ष अनिल भण्डारी के नेतृत्व में “हर घर चर्चा-हर घर पर्चा” अभियान चलाते हुए घर-घर जाकर पर्चे वितरित किए गए।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष प्रवीण चंद रमोला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि यूकेडी केन्द्रीय महामंत्री एडवोकेट किरन रावत विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन वार्ड अध्यक्ष किशोर बहुगुणा द्वारा किया गया।

अभियान के दौरान कैलाशपुर, पित्थूवाला, अमर भारती, भूत्तोवाला, चोयला एवं पट्टीयोंवाला क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क कर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया गया।

इस अवसर पर पछवादून जिला अध्यक्ष जितेन्द्र पंवार, पुष्पा भण्डारी, महानगर महामंत्री राजीव नौटियाल, आनंद भट्ट, कृष्ण डोंडीयाल, केंद्रीय संगठन मंत्री विपिन चन्द्र प्रकाश भट्ट, पछवादून उपाध्यक्ष नीरज सती, उत्तम सिंह (सैनिक प्रकोष्ठ, सेलाकुई), प्रदीप सिंह, प्राची, कान्ति देवी, विमल बहुगुणा, अनिता चंद, भावना उनियाल, अनिता देवी, महेश्वरी रावत सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी चुनावों में यूकेडी राज्य के मूल मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और जनसमर्थन के बल पर सशक्त विकल्प के रूप में उभरेगी।

Related posts

जिला प्रशासन ने पीसीएस की प्रारम्भिक परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थीयों को एक दिन पूर्व परीक्षा केंद्र के समीप आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की

cradmin

मुख्यमंत्री ने दिलाई गंगा शपथ, स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी का किया आह्वान

cradmin

गांधी व शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

cradmin

स्वयंसेवकों की कदमताल से गूंजा शाह नगर, शताब्दी वर्ष का आगाज

cradmin

हिमालय संरक्षण के लिए गठित होगी विशेष कमेटी: सीएम धामी

prabhatchingari

आतिथ्य प्रबंधन में शोध जरूरी

prabhatchingari

Leave a Comment