Prabhat Chingari
उत्तराखंड

पगनों गांव में आपदा प्रभावित परिवारों को बांटी अहैतुक सहायता राशि

*पगनों गांव में आपदा प्रभावित परिवारों को बांटी अहैतुक सहायता राशि।*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
विकासखंड जोशीमठ के पगनों गांव में भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को तहसील प्रशासन द्वारा राहत राशि के चेक, अहैतुक सहायता और खाद्यान्न किट वितरित किए गए।
नायब तहसीलदार आशीष जोशी ने बताया कि विगत 22 अगस्त को पगनों गावं के ऊपर पहाडी से हुए भूस्खलन से सात परिवार प्रभावित हुए थे। जिसमें से एक परिवार का आवासीय भवन पूर्ण क्षतिग्रस्त होने पर 1.30 लाख सहायता राशि और 5 हजार की अहैतुक सहायता राशि का चेक दिया गया। दो परिवारों के भवन आंशिक क्षति होने पर 6500 रुपये प्रति परिवार और 05 परिवारों को अहैतुक सहायता राशि के तहत प्रति परिवार 5 हजार के चेक वितरित किए गए। प्रभावित सभी परिवारों को पूर्व में खाद्यान्न किट भी उपलब्ध कराई गई है। प्रशासन की टीम आपदा प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचा रही है। भूस्खलन प्रभावित गांव पगनों की विस्थापन हेतु प्रक्रिया भी चल रही है।

Related posts

पर्यटन के लिए दोनों राज्य संयुक्त योजना बनाकर करेंगे काम: महाराज

cradmin

तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 12वाँ वार्षिक खेल दिवस

cradmin

साइकिलिंग इवेंट का फाइनल देखने रुद्रपुर पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या

prabhatchingari

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 युवक हिरासत में, दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई

cradmin

आकांश एजुकेशनल देहरादून के यश महावर ने जेईई मेन्स 2025 (सेशन 2) में ऑल इंडिया रैंक 1633 हासिल की; 9 अन्य छात्र बने टॉप स्कोरर

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में ट्रांसमिशन कर्मियों को एआई की ट्रेनिंग

cradmin

Leave a Comment