Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

सेवा सप्ताह के तहत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने छात्र–छात्राओं को किए कंबल वितरित, बच्चों ने एक स्वर में कहा – “थैंक्यू मंत्री जी”

 

देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) के उपलक्ष्य में जनसेवा की भावना से समर्पित सेवा सप्ताह के अंतर्गत  ब्लूमिंग बड्स स्कूल, गढ़ी कैंट में शहीद दुर्गामल्ल मंडल द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग कर निजी संस्था के सहयोग से विद्यालय के छात्र–छात्राओं को कंबल वितरित किए। कंबल प्राप्त कर विद्यालय के बच्चों ने एक स्वर में “थैंक्यू मंत्री जी” कहकर अपना आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि डबल इंजन सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चाहे उनका जन्मदिवस हो या परिवार के किसी सदस्य का, वे हमेशा गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच रहकर खुशियां बांटने का प्रयास करते हैं।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के लगभग 98 विद्यालयों में कुर्सी–मेज की व्यवस्था की जा चुकी है। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि शीघ्र ही ब्लूमिंग बड्स स्कूल का उच्चीकरण कर यहां कक्षा 8 तक की शिक्षा को बढ़ाकर कक्षा 10 तक किया जाएगा।

विद्यालय में छात्र संख्या में हो रही वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय में सभी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का भरोसा भी दिलाया।

कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, हिमालयन ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. एस. फारुख, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, विष्णु गुप्ता, मनोज छेत्री, प्रभा शाह सहित विद्यालय के छात्र–छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related posts

कांवड़ मेला 2025: डीजीपी उत्तराखंड ने दिए सुरक्षा एवं समन्वय को लेकर सख्त निर्देश

cradmin

श्री बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा कड़ी, सघन चैकिंग

prabhatchingari

वृश्चिक राशि वालों को निवेश से बचने की सलाह, कुंभ व मकर राशि के जातक फालतू खर्च न करें

cradmin

उत्तराखंड की बोलियां और नाट्य कला है अमूल्य धरोहर

cradmin

किसानों के हक़ में गरजे न्यायमूर्ति टंडन, महासम्मेलन में सरकार से उत्पीड़न रोकने की मांग

cradmin

कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला ने विकासखंड पोखरी के गांवों का भ्रमण कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की

prabhatchingari

Leave a Comment