Prabhat Chingari
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजनान्तर्गत महिलाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मिनी सचिवालय बमोथ में हुआ शुरू

*मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजनान्तर्गत महिलाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मिनी सचिवालय बमोथ में हुआ शुरू*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजनान्तर्गत खाद्य प्रसंस्करण विभाग चमोली के तत्वावधान में विकासखंड पोखरी की न्याय पंचायत मुख्यालय बमोथ के मिनी सचिवालय में शनिवार को तीन दिवसीय महिला समूहों के प्रशिक्षण का जिला मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह के द्वारा शुभारंभ किया गया।
मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह ने कहा कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में महिला समूहों को प्रशिक्षण संस्था हिमालय जलसमेट एरिया डेवलपमेंट सोसाइटी (हवाडस) देहरादून द्वारा माल्टा जूस, आंवला जूस, मुरब्बा, मंडुवा विस्किट, आम अचार, मिक्स अचार आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजनान्तर्गत इस प्रकार के प्रशिक्षण पाकर महिलाऐ अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं वहीं गांवों से हो रहा पलायन भी रूकेगा।
इस मौके पर ग्राम पंचायत बमोथ की प्रधान श्रीमती पूनम देवी रावत, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत के अलावा प्रशिक्षण संस्था के संन्तोष नयाल, दीपा नेगी, आशा उनियाल, उद्यान विभाग के बैशाख सिंह असवाल, रंजत कुमार, सचिन, नरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।

Related posts

के.वी. आईएमए और आर्मी पब्लिक स्कूल ने जीता 7वां एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैम्पियनशिप

cradmin

सी.पी. राधाकृष्णन चुने गए भारत के उपराष्ट्रपति

cradmin

मेकमायट्रिप ने ट्रेन यात्रियों के लिए नया ‘सीट अवेलेबिलिटी फोरकास्‍ट’ फीचर लॉन्‍च किया

cradmin

सड़क किनारे जाम छलकाने वालों पर दून पुलिस की सख्ती

cradmin

देवदूत बने सुरेंद्र रावत, अनाथ बच्ची की शिक्षा का उठाया बीड़ा

cradmin

बीच पर नहाते समय डूबे युवक का एसडीआरएफ ने किया शव बरामद…

prabhatchingari

Leave a Comment