Advertisement

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 107वे स्थापना दिवस का आयोजन

By: Naveen Joshi

On: Thursday, November 13, 2025 5:19 PM

Google News
Follow Us

 

 

 

देहरादून–  यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बैंक के 107वे स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर, मुंबई के बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बैंकिंग सेवाओं में विश्वास, नवाचार और उत्कृष्टता की एक शताब्दी से अधिक की उपलब्धि को दर्शाया गया. इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री एम. नागराजू, आईएएस, सचिव, वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस), वित्त मंत्रालय, भारत सरकार, की गरिमामय उपस्थित रही. इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री आशीष पाण्डेय, कार्यपालक निदेशक श्री नितेश रंजन, श्री रामसुब्रमणियन एस. एवं  संजय रुद्र, मुख्य सतर्कता अधिकारी  अजय कुमार सिंह और बैंक के निदेशक मंडल के निदेशकगण, साथ ही बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और सम्मानित ग्राहक भी उपस्थित रहे।

 

 

अपने संबोधन में,  एम. नागराजू ने बताया, “1919 में स्थापित, यूनियन बैंक दशकों से भारत के सबसे प्रतिष्ठित वित्तीय संस्थानों में से एक के रूप में विकसित हुआ है, जिसने लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है और देश की आर्थिक वृद्धि में योगदान दिया है. विलय के बाद से, यूनियन बैंक ने उल्लेखनीय प्रगति और परिचालन तालमेल का प्रदर्शन किया है। बैंक अब डिजिटल रूप से सशक्त, ग्राहक-केंद्रित और भविष्य के लिए तैयार संस्थान बनने के अपने दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए विकास के एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है. जैसे-जैसे बैंक आगे बढ़ेगा, ग्राहक-प्रथम नवाचार, डिजिटल उत्कृष्टता और संवहनीय बैंकिंग पर इसका ध्यान राष्ट्र निर्माण में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में इसकी भूमिका को और मज़बूत करेगा।”

 

 

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक एवं सीईओ  आशीष पाण्डेय द्वारा 107वे स्थापना दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर सभी का स्वागत किया गया. उन्होंने बताया, “हमारे बैंक का स्थापना दिवस केवल दीर्घायु का उत्सव नहीं है, बल्कि एक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के रूप में विरासत, विश्वास, लचीलेपन और राष्ट्र के प्रति निरंतर समर्पित सेवा का उत्सव है। उन्होंने आगे बताया कि इस स्थापना दिवस समारोह में मुंबई में 9000 लोग उपस्थित रहे और बैंक के 140 क्षेत्रीय कार्यालयों और 22 अंचल कार्यालयों से लगभग 50,000 से अधिक कर्मचारी, ग्राहक और अन्य गणमान्य व्यक्ति वर्चुअल माध्यम से देश भर से जुड़े. 30 सितंबर तक, बैंक का वैश्विक कारोबार 22.10 लाख करोड़ रुपये का है, और 16 करोड़ ग्राहक बैंक से जुड़े हैं, जो बैंक की सबसे बड़ी ताकत है।”

 

 

इस समारोह के एक भाग के रूप में, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ‘यूनियन ईबिज़’ बिज़नेस मोबाइल बैंकिंग ऐप का शुभारंभ किया है, जो एमएसएमई और अन्य कारोबारों के लिए आधुनिक तकनीक के साथ कारोबारिक लेनदेन को सरल बनाएगा। इस ऐप में 20 से अधिक एसटीपी जर्नी और एकल स्वामियों तथा व्यक्तियों के लिए 300 से अधिक सुविधाएँ हैं. यह ऐप व्यापक एक्सेस अधिकार प्रबंधन, संग्रह जर्नी, थोक भुगतान, लंबित संग्रह और निपटान आदि जैसी सुविधाएँ प्रदान करता है। खुदरा ग्राहकों के लिए ‘यूनियन ईज़’ ऐप लोगो का भी शुभारंभ किया गया, जो जल्द ही उपयोग के लिए उपलब्ध होगा।

 

 

इस अवसर के मुख्य अतिथि  एम. नागराजू द्वारा वर्चुअल माध्यम से इसकी पहुँच बढ़ाने और एक्सेसिबिलिटी  को मज़बूत करने के लिए प्रमुख क्षेत्रों में 51 नई शाखाएँ और कार्यालय खोलने की भी घोषणा की गई।

 

 

स्थापना दिवस के अवसर पर, राष्ट्र के प्रति सेवा और कर्तव्य की भावना के साथ, हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले हमारे देश के वीर पुरुषों और महिलाओं का समर्थन करने के लिए, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय रक्षा कोष में 21.68 करोड़ रुपये का योगदान दिया गया। बैंक के कार्यपालक निदेशक,  नितेश रंजन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

 

 

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment