Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के लिए ईज़ 7.0 सुधार सूचकांक में दूसरा स्थान प्राप्त किया

देहरादून , भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के लिए ईज़ 7.0 सुधार सूचकांक में दूसरा सर्वश्रेष्ठ बैंक घोषित किया गया है. ईज़ 7.0 के तहत पाँच थीम पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कार्यनिष्पादन का आंकलन किया जाता है, जिसमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ‘विकसित भारत की ओर बैंकिंग’ थीम के तहत शीर्ष पर रहा और “ग्राहक सेवा में उत्कृष्टता”, “प्रभावी जोखिम/धोखाधड़ी प्रबंधन, संग्रह और वसूली”, और “उभरती बैंकिंग प्राथमिकताओं के लिए कर्मचारियों का विकास” इन तीन थीम में प्रथम रनर अप का स्थान प्राप्त किया.

बेहतर पहुँच एवं सेवा उत्कृष्टता (ईज़) वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के सुधार एजेंडा के भाग के रूप में एक पहल है और यह अपने 7वें संस्करण के अंतर्गत है जो “आर्थिक विकास: ग्राहक प्रसन्नता, लचीली बैंकिंग” पर केंद्रित है.

पिछले कुछ वर्षों में सुधार पहलों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ईज़ सूचकांक में लगातार शीर्ष कार्यनिष्पादन के लिए मान्यता दी गई है.

Related posts

धराली है मां गंगा का मायका? इससे जुड़ी पौराणिक कथा

cradmin

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव बने प्रो0 राकेश कुमार ढोडी

prabhatchingari

DIT विश्वविद्यालय में ‘दीक्षारंभ 2025’ के साथ नए शैक्षणिक सत्र की प्रेरणादायक शुरुआत

cradmin

माइंस, स्मेल्टर और गांवों में व्यापक जागरूकता अभियान में कर्मचारी, वाहनचालक और स्थानीय नागरिक हुए शामिल।

cradmin

उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत…

cradmin

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है

prabhatchingari

Leave a Comment