Prabhat Chingari
मनोरंजन

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ईज़ 5.0 सुधार सूचकांक में दूसरा स्थान प्राप्त

देहरादून-: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ईज़ 5.0 सुधार सूचकांक में दूसरा सर्वश्रेष्ठ बैंक घोषित किया गया है. इसके अलावा, बैंक को ईज़ 5.0 सुधार एजेंडे को निम्नलिखित तीन विषयों में विजेता घोषित किया गया है.
डिजिटल रूप से सक्षम ग्राहक पेशकश
आधुनिक प्रौद्योगिकी क्षमताएं
कर्मचारी विकास और गवर्नेंस
डॉ. विवेक जोशी, माननीय सचिव, वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय ने मुंबई में भारतीय बैंक संघ (आईबीए) द्वारा आयोजित प्रशस्ति समारोह में बैंक को सम्मानित किया.
बेहतर पहुँच एवं सेवा उत्कृष्टता (ईज़) पीएसबी सुधार एजेंडा के हिस्से के रूप में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा एक पहल है. ईज़ 5.0 की प्रमुख प्राथमिकताएं डिजिटल रूप से सक्षम ग्राहक पेशकश, बिग डेटा और एनालिटिक्स, आधुनिक प्रौद्योगिकी क्षमताएं, सहयोगात्मक और विकास-केंद्रित बैंकिंग और कर्मचारी विकास और शासन रहीं.
सुधार उपायों और पहलों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को पिछले कुछ वर्षों में ईज़ सुधार सूचकांक में लगातार शीर्ष कार्यनिष्पादनकर्ताओं में स्थान दिया गया है.

 

 

 

 

Related posts

द पाॅली किड्स स्कूल डीएल रोड के वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। 

cradmin

स्पिक मैके देहरादून में लाया राजस्थानी लोक संगीत

prabhatchingari

प्लंबर बाथवेयर ने किया अल्मोड़ा लिट फेस्ट 2024 का समर्थन: साहित्य और संस्कृति का उत्सव

prabhatchingari

एम्बेलिश मिसेज इंडिया सीजन-3 के फर्स्ट लुक में 22 महिलाओं ने दिया इंट्रो

prabhatchingari

विरासत महोत्सव में आज सुपर बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया।

cradmin

विरासत महोत्सव-2024 का आज बेशुमार यादों…… के साथ हो गया समापन

prabhatchingari

Leave a Comment