---Advertisement---

उनियाल क्रिकेट एकेडमी ने जीता चौथा अर्जुन शर्मा मेमोरियल खिताब

By: Naveen Joshi

On: Thursday, January 15, 2026 2:09 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून। उनियाल क्रिकेट एकेडमी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चौथे अंडर-13 अर्जुन शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। खिताबी मुकाबले में उनियाल एकेडमी ने मैक्स क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट के बड़े अंतर से पराजित कर एकतरफा जीत दर्ज की।

फाइनल मुकाबले में उनियाल क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन और इसके बाद बल्लेबाजों की संयमित तथा आक्रामक पारी के दम पर टीम ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

दिग्गजों की मौजूदगी में हुआ समापन समारोह

टूर्नामेंट के समापन अवसर पर उत्तराखंड क्रिकेट जगत की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड क्रिकेट के भीष्म पितामह पी.सी. वर्मा रहे। उनके साथ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के अध्यक्ष दीपक मेहरा, उपाध्यक्ष अजय पांडे, सीएयू सदस्य दिनेश शर्मा, संतोष गैरोला एवं डॉ. सचान ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। एकेडमी प्रबंधन ने कहा कि इतने वरिष्ठ क्रिकेट पदाधिकारियों की उपस्थिति युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया— मैन ऑफ द मैच (फाइनल): वैभव चौहान, मैन ऑफ द सीरीज: यश बुटोला, बेस्ट बैट्समैन: यश सोलंकी, बेस्ट बॉलर: अयान सजवान, बेस्ट फील्डर: तेजस, इमर्जिंग प्लेयर: अभय नेगी

टूर्नामेंट के सफल आयोजन और युवा प्रतिभाओं के शानदार प्रदर्शन ने देहरादून के क्रिकेट माहौल को नई ऊर्जा दी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment