Prabhat Chingari
उत्तराखंड

डीएम देहरादून को भू-क़ानून अभियान उत्तराखंड (2016) ने किया सम्मानित

 

 

देहरादून। भू-क़ानून अभियान उत्तराखंड (2016) के सभी सदस्यों ने आज जिलाधिकारी देहरादून का सम्मान किया। यह सम्मान डीएम द्वारा सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने और जनहित में लिए गए निर्णायक कदमों के लिए दिया गया।

 

अभियान के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे अधिकारी, जो गरीब जनता की आवाज़ को तुरंत सुनकर उसका निस्तारण करते हैं, वे जनता के बीच हमेशा लोकप्रिय रहते हैं। इतिहास में ऐसे जनहितैषी अधिकारियों की संख्या बहुत कम रही है, इसलिए पूरे उत्तराखंड में आज उनके प्रशासनिक एवं न्यायिक निर्णयों की सराहना हो रही है।

 

इस अवसर पर अभियान के संस्थापक एवं मुख्य संयोजक शंकर सागर के साथ सह संयोजक आनंद सिंह रावत, गढ़वाल संयोजक अशोक नेगी, कुमाऊँ संयोजक उमेद बिष्ट, महिला संयोजक धना वाल्दिया सहित राजेश पेटवाल, कृष्णा बिजलवाण, सुभागा फरसवान, ज्योतिका पांडे, कल्पेश्वरी नेगी, देवेश्वरी गुसाई, पूजा बुढ़ाथोकी, गीता शर्मा, राजेश कुमार समेत अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

जिला योजनाओं पर मुख्य विकास अधिकारी ने विभागवार समीक्षा बैठक

prabhatchingari

राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के साथ पूर्व सैनिकों के कल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर वार्ता की सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी व सेवानिवृत सैन्य अधिकारीगण

prabhatchingari

हिमालय की संवेदनशीलता समझना समय की मांग

cradmin

महाराज ने सिद्धेश्वर मंदिर में साफ सफाई के बाद पूजा अर्चना की

prabhatchingari

शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी – माया देवी विश्वविद्यालय

cradmin

कांवड़ मेला-2025: मुख्यमंत्री ने तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

cradmin

Leave a Comment