देहरादून। उत्तराखंड भाजपा में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। आज दोपहर 12 बजे एक अहम कार्यक्रम में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह जिम्मेदारी एक बार फिर महेंद्र भट्ट को सौंपी जा सकती है। सूत्रों की मानें तो भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भी कर दिया है।भाजपा सूत्रों के अनुसार, चुनावी प्रक्रिया अब लगभग पूरी हो चुकी है और महेंद्र भट्ट का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, अंतिम मुहर दोपहर कार्यक्रम के दौरान ही लगेगी।
भाजपा की राष्ट्रीय संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा करेंगे। इसी दौरान पार्टी की राष्ट्रीय परिषद् के सदस्यों के नाम भी घोषित किए जाएंगे।
भाजपा सूत्रों के अनुसार, चुनावी प्रक्रिया अब लगभग पूरी हो चुकी है और महेंद्र भट्ट का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, अंतिम मुहर दोपहर कार्यक्रम के दौरान ही लगेगी।
प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा संगठन में यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है। महेंद्र भट्ट के अनुभव और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए पार्टी एक बार फिर उनके कंधों पर नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंप सकती है।
उत्तराखंड भाजपा को आज मिलेगा नया अध्यक्ष, महेंद्र भट्ट के नाम पर मुहर लगभग तय
By: Naveen Joshi
On: Tuesday, July 1, 2025 10:37 AM









